
x
Delhi दिल्ली। साल 2025 में भारतीय महिला टीम ने वनडे विश्व कप खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाया है। टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2 नवंबर को खेले गए मुकाबले में 52 रन से जीत हासिल की। साल 2022 में खेले गए महिला विश्व कप से यह प्राइज मनी तीन गुना ज्यादा थी। महिला वनडे विश्व कप 2025 की प्राइज मनी करीब 123 करोड़ रुपये थी, जबकि पुरुष वनडे विश्व कप 2023 की प्राइज मनी करीब 88 करोड़ रुपये थी, जिसने महिला क्रिकेट में ऐतिहासिक समानता लाने के आईसीसी के प्रयास को दर्शाया है।
मुंबई के डीवाई पाटिल में खेले गए महिला वनडे विश्व कप 2025 के खिताबी मुकाबले को करीब 18.5 करोड़ लोगों ने देखा, जो पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल मैच के बराबर है। महिला विश्व कप 2025 के फाइनल के दौरान 10 सेकंड का एड स्लॉट 2.5 से 3 लाख रुपये का था। फाइनल मुकाबले में दर्शकों की संख्या में भारी इजाफा दर्शाता है कि अब महिला क्रिकेट भी मुख्यधारा में आ रहा है। इस साल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला क्रिकेट की नींव को मजबूत बनाने के लिए घरेलू क्रिकेटरों की मैच फीस बढ़ाई है। घरेलू महिला क्रिकेटरों की मैच फीस दोगुनी से भी ज्यादा की गई है।
सीनियर महिला क्रिकेटर्स को अब घरेलू टूर्नामेंट खेलने पर प्रतिदिन 50 हजार रुपये मिलेंगे। वहीं, सीनियर महिला वनडे और मल्टी-डे टूर्नामेंट की प्लेइंग इलेवन में शामिल खिलाड़ियों को प्रतिदिन 50,000 रुपये दिए जाएंगे। रिजर्व खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये मिलेंगे। नेशनल टी20 टूर्नामेंट खेलने वाले खिलाड़ियों को 25 हजार रुपये, जबकि रिजर्व खिलाड़ियों को 12,500 रुपये मिलेंगे। यकीनन इससे भारत की करोड़ों लड़कियां इस खेल में अपना करियर बनाने के लिए प्रेरित होंगी। भारत की जीत से लड़कियों को खेल अपनाने की प्रेरणा मिलेगी। समाज में महिला खिलाड़ियों के प्रति सम्मान और स्वीकार्यता बढ़ेगी।
इनसे न सिर्फ महिला खिलाड़ियों की मार्केट वैल्यू में करीब 60 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है, बल्कि टीवी रेटिंग और स्टेडियम में दर्शक बढ़ने से स्पॉन्सर, विज्ञापन और ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू में इजाफा हुआ, जिससे महिला क्रिकेट को आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलेगी। दर्शकों की संख्या में इजाफा होने से राज्य क्रिकेट संघ महिलाओं के क्रिकेट में अधिक निवेश करेगा, जिससे मजबूत ढांचा तैयार होगा। खिलाड़ियों की लोकप्रियता में इजाफा होने से उन्हें लीग क्रिकेट में बेहतर कॉन्ट्रैक्ट, ज्यादा मैच और आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
Tagsमहिला क्रिकेटभारतवनडे विश्व कप 2025फाइनल मुकाबलाडीवाई पाटिलप्राइज मनीबीसीसीआईमहिला खिलाड़ियों की फीसआर्थिक सुरक्षादर्शक संख्यास्पॉन्सर और ब्रॉडकास्ट रेवेन्यूखेल में समानतायुवाओं के लिए प्रेरणाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





