खेल
महिला विश्व कप: भारत का न्यूजीलैंड से सामना, दांव पर सेमीफाइनल का टिकट
jantaserishta.com
23 Oct 2025 9:30 AM IST

x
नवी मुंबई: भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार को महिला विश्व कप 2025 का 24वां मुकाबला डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जाना है। इस मुकाबले के साथ दोनों टीमों के लिए सेमीफाइनल का टिकट दांव पर लगा है।
भारतीय टीम 5 में से 2 मुकाबले जीतकर प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर मौजूद है। इस टीम ने श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ अपने शुरुआती दो मुकाबले जीते थे, जिसके बाद उसे साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के विरुद्ध हार का सामना करना पड़ा।
दूसरी ओर, पांच में से एक मुकाबला जीतकर न्यूजीलैंड की टीम पांचवें पायदान पर मौजूद है। इस टीम ने ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बाद बांग्लादेश के विरुद्ध मैच 100 रन से जीता। इसके बाद श्रीलंका और पाकिस्तान के खिलाफ अगले दो मैच बारिश के चलते बेनतीजा रहे।
इस मैच में भारत को बल्लेबाजी में स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा और क्रांति गौड़ विपक्षी टीम को परेशान कर सकती हैं। दूसरी ओर, सोफी डिवाइन और मैडी ग्रीन न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी को मजबूती देती हैं, जबकि जेस केर और अमेलिया केर से भारतीय बल्लेबाजों को सावधान रहना होगा।
पिछले मुकाबले में नवी मुंबई की पिच पर बांग्लादेश के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम सिर्फ 202 रन ही बना सकी। दूसरे हाफ में थोड़ी ओस नजर आई थी। मुंबई में बेमौसम बारिश जारी है। गुरुवार को दोपहर में धुंध छाई रहेगी। शाम को बारिश की आशंका है।
भारत और न्यूजीलैंड की महिला टीमों ने साल 1978 से 2024 के बीच 57 वनडे मैच खेले, जिसमें 22 मैच भारत के पक्ष में रहे, जबकि न्यूजीलैंड ने 34 मैच अपने नाम किए। इस बीच एक मैच टाई रहा। भारत-न्यूजीलैंड के बीच यह मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। टॉस आधा घंटे पहले होगा। मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।
न्यूजीलैंड की टीम: सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिम्मर, अमेलिया केर, सोफी डिवाइन (कप्तान), ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला गेज (विकेटकीपर), जेस केर, रोजमेरी मैयर, ब्रियरने इलिंग, ईडन कार्सन, ली ताहुहू, हन्ना रोवे, पोली इंगलिस, बेला जेम्स।
भारत की टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, जेमिमा रोड्रिगेज, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, उमा छेत्री।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





