खेल

महिला वर्ल्डकप: भारत ने पाकिस्तान को दी मात, मिशन वर्ल्डकप का जीत से आगाज

jantaserishta.com
6 March 2022 1:22 PM IST
महिला वर्ल्डकप: भारत ने पाकिस्तान को दी मात, मिशन वर्ल्डकप का जीत से आगाज
x

नई दिल्ली: महिला वर्ल्डकप में भारत की शानदार शुरुआत हुई है. रविवार को खेले गए मुकाबले में मिताली ब्रिगेड ने पाकिस्तान को करारी मात दी है. भारत और पाकस्तान के बीच वर्ल्डकप में जितने भी मुकाबले खेले गए हैं, उनमें टीम इंडिया को कभी भी हार का सामना नहीं करना पड़ा है.

टीम इंडिया ने इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रनों का स्कोर खड़ा किया था, जवाब में पाकिस्तान की टीम 137 रनों पर ही सिमट गई. भारत की ओर से सीनियर झूलन गोस्वामी ने दो विकेट झटके, जबकि टीम इंडिया की ओर से स्टार राजेश्वरी गायकवाड़ रहीं जिन्होंने 10 ओवर में 31 रन देकर चार विकेट चटकाए.
भारत की बल्लेबाजी की बात करें तो टीम इंडिया की शुरुआत बेहद ही खराब थी. टीम इंडिया को तीसरे ही ओवर में शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लगा, लेकिन उसके बाद दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना ने पार्टनरशिप कर भारत को संकट से उबारा. भारत का मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से खराब प्रदर्शन करता हुआ नज़र आया.
एक वक्त ऐसा भी आया जहां भारत के सिर्फ 18 रन के भीतर ही 5 विकेट गिर गए थे. लेकिन अंत में पूजा वस्त्रेकर और स्नेह वर्मा के बीच शतकीय साझेदारी हुई और टीम इंडिया बड़े स्कोर तक पहुंची.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story