खेल

महिला विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया

SHIDDHANT
5 Oct 2025 11:20 PM IST
महिला विश्व कप: भारत ने पाकिस्तान को 88 रन से हराया
x
Colombo कोलंबो: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में हुए मैच में 88 रन से हरा दिया। 248 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 43 ओवर में 159 पर सिमट गई। भारतीय क्रिकेट टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल और मंधाना ने पहले विकेट के लिए 48 रन जोड़े। मंधाना ने 23 और रावल ने 31 रन बनाए। हरलीन देओल ने सबसे ज्यादा 46 रन बनाए। 65 गेंदों की पारी में हरलीन ने 4 चौके और 1 छक्का लगाया। इसके अलावा जेमिमा रोड्रिग्स ने 32, दीप्ति शर्मा ने 25 और स्नेह राणा ने 20 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने आखिरी ओवरों में 20 गेंद पर 2 छक्के और 3 चौके की मदद से नाबाद 35 रन बनाकर भारत को 247 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 19 रन बनाए।
248 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 43 ओवर में 159 पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से सिद्रा अमीन एकमात्र ऐसी बल्लेबाज रहीं, जो भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना कर सकीं। अमीन ने 106 गेंद पर 1 छक्का और 9 चौके की मदद से 81 रन की पारी खेली। नतालिया परवेज ने 46 गेंद पर 33 रन बनाए। इन दोनों के अलावा सिद्रा नवाज ने 14 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज दो अंकों में नहीं पहुंच सकीं।भारत की तरफ से क्रांति गौड़ और दीप्ति शर्मा ने बेहतरीन गेंदबाजी की। क्रांति ने 10 ओवर में मात्र 20 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं, दीप्ति शर्मा ने 9 ओवर में 45 रन देकर 3 विकेट लिए। स्नेह राणा ने 2 विकेट लिए। क्रांति गौड़ को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
Tagsभारतीय महिला क्रिकेट टीमपाकिस्तानकोलंबोआर प्रेमदासा स्टेडियममैच रिजल्ट88 रन से जीतटॉसबल्लेबाजीप्रतिका रावलमंधानाहरलीन देओलजेमिमा रोड्रिग्सदीप्ति शर्मास्नेह राणाऋचा घोषकप्तान हरमनप्रीत कौरलक्ष्य 248 रनपाकिस्तान बल्लेबाजसिद्रा अमीननतालिया परवेजसिद्रा नवाजगेंदबाजीक्रांति गौड़प्लेयर ऑफ द मैचमहिला क्रिकेटटी20/वनडे मैचटीम इंडिया प्रदर्शनशानदार पारीभारतीय जीतरनविकेटओवरछक्काचौकाटीम इंडिया बनाम पाकिस्तानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story