
x
Guwahati गुवाहाटी। महिला विश्व कप 2025 के आठवें मुकाबले में इंग्लैंड ने बांग्लादेश को 4 विकेट से हरा दिया। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में 179 के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 46.1 ओवर में 6 विकेट पर 182 रन बनाकर जीत हासिल की। 179 रन का लक्ष्य हासिल करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही थी। टीम ने 29 के स्कोर तक अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को खो दिया। इसके बाद हिदर नाइट और कप्तान नट सेवियर ब्रंट के बीच तीसरे विकेट के लिए 40 रन की साझेदारी हुई। ब्रंट 32 रन बनाकर आउट हुईं।
ब्रंट का विकेट गिरने के बाद तीन विकेट लगातार गिरे। 103 के स्कोर पर इंग्लैंड ने अपने 6 विकेट गंवा दिए। इस समय लग रहा था कि बांग्लादेश इंग्लैंड पर अपनी पहली जीत दर्ज करते हुए बड़ा उलटफेर कर सकती है। लेकिन तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आईं हिदर नाइट और चार्ली डिन ने अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल किया और 79 रन की नाबाद साझेदारी करते हुए टीम को 4 विकेट से जीत दिला दी। हिदर नाइट 111 गेंद पर 1 छक्का और 8 चौके की मदद से 79 और चार्ली डिन 56 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद रहीं।
फाहिमा खातून ने 3, मारूफा अख्तर ने 2, और संजीदा अख्तर मेघला ने 1 विकेट लिए। इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश 49.4 ओवर में 178 पर सिमट गई थी। सोभना मोस्टरी ने सर्वाधिक 60 रन बनाए। सोभना ने 108 गेंद की पारी में 8 चौके लगाए। मोस्टरी की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ही टीम 178 रन तक पहुंच सकी। सलामी बल्लेबाज शर्मीन अख्तर ने 52 गेंद पर 30 रन की पारी खेली। नौंवे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरी राबिया खातून ने 43 रन की बेहद अहम पारी खेली। राबिया ने 27 गेंद की अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगाया।
इंग्लैंड की तरफ से बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टन सबसे बेहतरीन गेंदबाज रहीं। सोफी ने 10 ओवर में 24 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया। चार्ली डीन ने 10 ओवर में 28 रन देकर 2 और एलिस कैप्सी ने 7.1 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। लिन्से स्मिथ ने भी 9 ओवर में 33 रन देकर 2 विकेट लिए। लॉरेन बेल को 1 विकेट मिला।
Tagsमहिला विश्व कप 2025इंग्लैंड बनाम बांग्लादेशबरसापारा स्टेडियमहिदर नाइटचार्ली डिनसोभना मोस्टरीसोफी एक्लेस्टनक्रिकेट मैच परिणामनाबाद साझेदारी4 विकेट से जीतजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





