खेल

महिला विश्व कप फाइनल: भारत की जीत के लिए देशभर में दुआएं, हनुमान चालीसा पाठ

jantaserishta.com
2 Nov 2025 10:56 AM IST
महिला विश्व कप फाइनल: भारत की जीत के लिए देशभर में दुआएं, हनुमान चालीसा पाठ
x
वाराणसी: वनडे महिला विश्व कप में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच रविवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। भारत की जीत के लिए देशभर के मंदिरों में क्रिकेट प्रशंसकों ने दुआएं मांगीं और हवन किया।
टीम इंडिया की जीत के लिए वाराणसी में क्रिकेट प्रशंसकों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। कुछ क्रिकेट प्रशंसकों के साथ आईएएनएस ने बातचीत की। ए़क प्रशंसक ने कहा कि हम लोगों ने भारत की विश्व कप फाइनल में जीत के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया है। हमें विश्वास है कि भारत आसानी से विश्व कप जीत हासिल करेगा और इतिहास रचेगा। भारत ने इससे पहले सात बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को सेमीफाइनल में हराकर साबित कर दिया है कि इस बार विश्व कप पर कब्जा भारत का होने जा रहा है।
नलिनी ने बताया कि हम लोगों ने अपनी टीम के लिए चीयरअप किया है, टीम इंडिया के लिए दीप जलाए। ऑस्ट्रेलिया को हराया, इस बार टीम इंडिया ही जीतेगी। यश ने कहा कि हम लोगों ने भारत की जीत के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया है। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में पहुंची है, साउथ अफ्रीका को हराकर विश्व कप की ट्रॉफी जीतेगी। पूरा भारत टीम इंडिया के साथ है।
एक क्रिकेट फैंस ने कहा कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले फाइनल के लिए हम लोग बहुत उत्साहित हैं। हम लोगों ने टीम इंडिया के लिए पूरे जोश के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया है, श्री राम और हनुमान के आशीर्वाद से टीम इंडिया आज इतिहास रचकर विश्व कप की ट्रॉफी जीतेगी।
बता दें कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में फाइनल मुकाबला खेला जाना है। यह मैच जितना भारत के लिए महत्वपूर्ण है, उतना ही साउथ अफ्रीका के लिए भी है। इस फाइनल मैच से दुनिया को नया विश्व विजेता मिलेगा। भारत जहां इससे पहले दो बार फाइनल का रास्ता तय कर चुकी है, वहीं साउथ अफ्रीका के लिए पहला मौका है। दोनों टीम ने इस विश्व कप में शानदार खेल का प्रदर्शन दिखाया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null