खेल

महिला विश्व कप: वेस्टइंडीज को रौंदकर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया

jantaserishta.com
30 March 2022 11:56 AM IST
महिला विश्व कप: वेस्टइंडीज को रौंदकर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया
x

DEMO PIC

वेलिंग्टन: ऑस्ट्रेलिया ने बड़ी जीत दर्ज कर महिला विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया है. उसने पहले सेमीफाइनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 157 रनों से शिकस्त दी. ऑस्ट्रेलिया के 305 रनों के जवाब में वेस्टइंडीज की टीम महज 148 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. महिला विश्व कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच 31 मार्च को खेला जाना है. जबकि विश्व कप का फाइनल 3 अप्रैल को क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा.

ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज के सामने बड़ा लक्ष्य रखा था. बारिश की वजह से देरी से शुरू हुए इस मुकाबले को 45 ओवरों तक सीमित कर दिया गया था. जिसके बाद वेस्टइंडीज के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. ऑस्ट्रेलियाई टीम ने इस फैसले के आक्रामक शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 32 ओवरों में 216 रनों की साझेदारी की.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story