खेल

महिला वर्ल्ड कप 2025 : जानिए वनडे फॉर्मेट में भारत-श्रीलंका के बीच कैसा है रिकॉर्ड?

jantaserishta.com
30 Sept 2025 10:13 AM IST
महिला वर्ल्ड कप 2025 : जानिए वनडे फॉर्मेट में भारत-श्रीलंका के बीच कैसा है रिकॉर्ड?
x
नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड कप 2025 की शुरुआत मंगलवार को भारत-श्रीलंका के बीच मुकाबले के साथ होगी। इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा श्रीलंका पर भारी रहा है। आइए, इसे विस्तार से जानते हैं।
भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच साल 2000 से अब तक कुल 35 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 31 मैच अपने नाम किए। श्रीलंका अब तक सिर्फ 3 ही मुकाबले जीत सका है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा।
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2000 से 2004 तक 6 वनडे मैच खेले। इन सभी मुकाबलों में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। इसके बाद मार्च 2005 में खेला गया मुकाबला बेनतीजा रहा। दिसंबर 2005 से मार्च 2009 तक भारत ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार 10 मैच जीते।
श्रीलंकाई महिला टीम ने फरवरी 2013 में पहली बार भारत के खिलाफ वनडे मैच जीता। वर्ल्ड कप का यह मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था। इसके बाद 19 जनवरी 2014 से 13 सितंबर 2018 तक टीम इंडिया ने श्रीलंका के विरुद्ध लगातार 10 मैच जीते। 16 सितंबर 2018 को वनडे इतिहास में श्रीलंका को भारत के खिलाफ दूसरी जीत नसीब हुई।
जुलाई 2022 से अप्रैल 2025 तक लगातार चार मुकाबले गंवाने के बाद मई 2025 में श्रीलंकाई टीम ने भारत के खिलाफ अपनी तीसरी जीत दर्ज की। दोनों देश मई 2025 में खेली गई त्रिकोणीय सीरीज में आमने-सामने थे, जिसमें भारत ने 97 रन के विशाल अंतर से जीत दर्ज की।
भारत-श्रीलंका के बीच यह मुकाबला गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। भारतीय टीम की कमान हरमनप्रीत कौर के हाथों में है, जबकि चामरी अथापथु श्रीलंकाई टीम का नेतृत्व कर रही हैं। भारतीय महिला टीम: प्रतिका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिगेज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, अमनजोत कौर, उमा छेत्री, श्री चरणी, राधा यादव, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर और अरुंधति रेड्डी।
श्रीलंकाई महिला टीम : हसीनी परेरा, विश्मी गुनारत्ने, चामरी अथापथु (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा, अनुष्का संजीवनी (विकेटकीपर), कविशा दिलहारी, देवमी विहंगा, इनोका रणवीरा, नीलाक्षी डी सिल्वा, सुगंधिका कुमारी, इमेशा दुलानी, अचिनि कुलसुरिया, उदेशिका प्रबोधनी, पियमी वात्सला बदलगे और माल्की मादरा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story