खेल

महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिन मुगुरुजा ने शिकागो फाल टेनिस क्लासिक का जीता खिताब

Admin4
4 Oct 2021 6:58 AM GMT
महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिन मुगुरुजा ने शिकागो फाल टेनिस क्लासिक का जीता खिताब
x
दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता दुनिया की नौवीं वरीयता प्राप्त स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिन मुगुरुजा ने शिकागो फाल टेनिस क्लासिक का खिताब जीत लिया।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | दो बार की ग्रैंड स्लैम विजेता दुनिया की नौवीं वरीयता प्राप्त स्पेन की महिला टेनिस खिलाड़ी गार्बिन मुगुरुजा ने शिकागो फाल टेनिस क्लासिक का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने विश्व की 16वें नंबर की खिलाड़ी ट्यूनीशिया की ओंस जोबुर को हराया। इस मैच में मुगुरुजा ने जेबुर को 3-6, 6-3, और 6-0 से शिकस्त दी। यह स्पेन की खिलाड़ी मुगुरुजा का कुल नौवां डब्ल्यूटीए खिताब है जबकि, इस साल वह दूसरा फाइनल जीतने मे सफल रहीं। इससे पहले उन्होंने मार्च 2021 में दुबई में फाइनल अपने नाम किया था।




Next Story