खेल

क्रिकेट में महिला टीम ने रचा इतिहास, सिर्फ 4 गेंदों में दर्ज की जीत, पढ़े कैसे

jantaserishta.com
17 March 2021 12:08 PM IST
क्रिकेट में महिला टीम ने रचा इतिहास, सिर्फ 4 गेंदों में दर्ज की जीत, पढ़े कैसे
x

DEMO PIC

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया...

मुंबई की महिला टीम ने इतिहास रच दिया है. बीसीसीआई की सीनियर महिला वनडे ट्रॉफी में बुधवार को खेले गए मैच में मुंबई ने नगालैंड को 17 रनों पर ढेर कर दिया. इसके बाद मुंबई ने 18 रनों के इस मामूली लक्ष्य को महज 4 गेंद में ( 20/0 ) हासिल कर लिया.

इंदौर के होल्कर स्टेडियम में नगालैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. नगालैंड की महिलाएं एक-एक कर आउट होकर पवेलियन लौटती गईं. कोई भी बल्लेबाज दोहरे अंकों में नहीं पहुंच पाईं. नागालैंड की पूरी टीम 17.4 ओवरों में 17 रनों पर सिमट गई.
छह बल्लेबाज तो अपना खाता भी नहीं खोल सकीं. सरिबा ने सबसे ज्यादा 9 रन‌ बनाए. मुंबई की ओर से सयाली सतघरे ने 5 रन देकर 7 विकेट निकाले. एम. दक्षिणी ने दो विकेट निकाले, जबकि एस. ठाकोर ने एक विकेट लिया. मुंबई की गेंदबाजों ने नौ मेडन ओवर डाले.
जवाब में मुंबई ने चार गेंदों में बिना किसी नुकसान के 20 रन बनाकर मैच जीत लिया. यानी 296 गेंदें शेष रहते मुंबई ने यह लक्ष्य हासिल कर लिया. ईशा ओजा 13 और वृषाली भगत छह रन बनाकर नाबाद रहीं.
2017 में ऐसा ही मुकाबला नगालैंड और केरल की महिला अंडर-19 टीम के बीच हुआ था. गुंटूर में खेले गए उस 50 ओवरों के मैच में नगालैंड की टीम 17 ओवर में 2 रन बनाकर आउट हो गई थी. उसमें भी एक रन बल्लेबाज ने बनाया और दूसरा रन वाइड बॉल से बना. नागालैंड के 9 खिलाड़ी बिना खाता खोले आउट हुईं. ओपनर बल्लेबाज मेनका ने एक रन बनाने के लिए 18 गेंदें खेलीं. जवाब में केरल ने पहली गेंद पर लक्ष्य हासिल कर लिया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story