खेल

महिला प्रीमियर लीग: आज होंगे दो मुकाबले, यूपी वॉरियर्ज गुजरात जायंट्स तो मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स से भिडे़गी

jantaserishta.com
10 Jan 2026 9:50 AM IST
महिला प्रीमियर लीग: आज होंगे दो मुकाबले, यूपी वॉरियर्ज गुजरात जायंट्स तो मुंबई इंडियंस दिल्ली कैपिटल्स से भिडे़गी
x
मुंबई: महिला प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल अकेडमी में खेले जाएंगे।
यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच पहला मैच शाम 3 बजे से खेला जाएगा। टॉस 2:30 पर होगा। यूपी और गुजरात दोनों टीमें नीलामी के बाद नई टीम के साथ उतर रही हैं। पिछले तीन सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन साधारण रहा है। दोनों टीमें फाइनल में कभी जगह नहीं बना सकी हैं।
यूपी वॉरियर्ज नए कप्तान मेग लैनिंग के साथ उतर रही है। लैनिंग पिछले तीन सीजन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान रहीं और तीनों ही सीजन में दिल्ली फाइनल खेली थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। नई टीम के साथ लैनिंग एक बार फिर सीजन की दमदार शुरुआत करना चाहेंगी। दीप्ति शर्मा के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी जिसे यूपी ने आरटीएम का इस्तेमाल कर खरीदा था।
एश्ले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात जायंट्स ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था और पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी। गार्डनर ने इस सीजन की टीम को पिछले सीजन से मजबूत बताया है और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।
यूपी और गुजरात की टक्कर दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बतौर कप्तान श्रेष्ठता की परीक्षा भी है। पिछले तीन सीजन में दोनों टीमों के बीच 6 मैच हुए हैं। दोनों टीमें 3-3 बार विजेता रही हैं।
गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, आयुषी सोनी, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, तीतास साधु, रेणुका सिंह।
यूपी वॉरियर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, हरलीन देओल, फोबे लिचफील्ड, श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।
दिन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 से खेला जाएगा। टॉस 7 बजे होगा। मुंबई इंडियंस का सीजन का यह दूसरा मैच होगा। शुक्रवार को सीजन के उद्घाटन मुकाबले में मुंबई को आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं दिल्ली सीजन का पहला मैच नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के नेतृत्व में खेलेगी। रोड्रिग्स पिछले तीन सीजन से टीम का हिस्सा हैं, लेकिन पहली बार बतौर कप्तान टीम को लीड करेंगी। रोड्रिग्स की कोशिश टीम को शुरुआती मैच में जीत दिलाना होगी। डीसी की बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर भी नजर रहेगी।
मुंबई और दिल्ली के बीच पिछले तीन सीजन में 8 मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
नैट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, साइका इशाक।
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजेन कैप, चिनेल हेनरी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, स्नेह राणा, अलाना किंग, श्री चरणी, मिन्नू मणि।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story