
x
Vadodara वडोदरा। महिला प्रीमियर लीग का 13वां मुकाबला वडोदरा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। मुंबई इंडियंस की शुरुआत खराब रही और सजीवन सजना के रूप में पहला झटका टीम को 21 के स्कोर पर लगा। सजना 9 गेंद पर 9 रन बनाकर आउट हुईं।
21 के स्कोर पर ही दूसरी सलामी बल्लेबाज हेली मैथ्यूज भी 12 रन बनाकर आउट हो गईं। 21 पर अपने दोनों सलामी बल्लेबाजों को गंवा चुकी मुंबई इंडियंस को नट साइवर ब्रंट और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूती दी। 99 के स्कोर पर हरमनप्रीत कौर तीसरे विकेट के रूप में 33 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 41 रन बनाकर आउट हुईं। निकोला कैरी 12, अमनजोत कौर 3 रन बनाकर आउट हुईं।
नट साइवर ब्रंट एक बार फिर से मुंबई की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनकर उभरीं। तीसरे नंबर पर उतरी इस खिलाड़ी ने 45 गेंद पर 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 65 रन की पारी खेली। ब्रंट की पारी की बदौलत ही मुंबई इंडियंस 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बना सकी।
दिल्ली की तरफ से एन चरणी ने शानदार गेंदबाजी की। बाएं हाथ की इस स्पिनर ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए। हालांकि इकॉनमी के लिहाज से मारिजेन कैप शानदार रहीं। उन्होंने 4 ओवर में महज 8 रन देकर 1 विकेट निकाला। नंदनी शर्मा ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिए। प्लेऑफ में बने रहने की किसी भी संभावना को जीवंत रखने के लिए दोनों ही टीमों के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है। दूसरी पारी में एमआई की गेंदबाजी और डीसी की बल्लेबाजी के बीच रोचक और रोमांचक संघर्ष की उम्मीद है।
Tagsमहिला प्रीमियर लीगWPL 2026मुंबई इंडियंसदिल्ली कैपिटल्सवडोदरा इंटरनेशनल स्टेडियमनट साइवर ब्रंटहरमनप्रीत कौरजेमिमा रोड्रिग्सएन चरणीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





