खेल

महिला जूनियर हॉकी विश्व कप: पूल सी में भारत, पहला मैच कनाडा से

jantaserishta.com
23 Jun 2023 11:57 AM IST
महिला जूनियर हॉकी विश्व कप: पूल सी में भारत, पहला मैच कनाडा से
x
सैंटियागो: चीली में इसी साल होने वाले महिला जूनियर हॉकी विश्व कप के लिए भारत को बेल्जियम, कनाडा और जर्मनी के साथ ग्रुप सी में रखा गया है। 29 नवंबर को आयोजन के पहले दिन कनाडा के खिलाफ भारत अपने अभियान की शुरूआत करेगा। भारत उन 16 टीमों में शामिल है जिन्हें 29 नवंबर से 10 दिसंबर तक खेले जाने वाले टूनार्मेंट में चार-चार टीमों के चार समूहों में बांटा गया है।
दुनिया की 16 सर्वश्रेष्ठ महिला जूनियर टीमों का यह आयोजन सैंटियागो के नेशनल स्टेडियम के नए मैदानों पर खेला जाएगा। एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप चिली 2023 का आधिकारिक लॉन्च गुरुवार को चिली ओलंपिक समिति के मुख्यालय में हुआ।
पूल ए में ऑस्ट्रेलिया, चिली, नीदरलैंड और दक्षिण अफ्रीका शामिल हैं जबकि पूल बी में अर्जेंटीना, दक्षिण कोरिया, स्पेन और जिम्बाब्वे हैं। पूल डी में इंग्लैंड, जापान, न्यूजीलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन कनाडा से भिड़ने के बाद, भारत 1 दिसंबर को अपने दूसरे मैच में जर्मनी से भिड़ेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story