खेल

महिला इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन 2023 से शुरू

Ritisha Jaiswal
4 Feb 2022 1:51 PM GMT
महिला इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन 2023 से शुरू
x
बीसीसीआइ महिला क्रिकेट के बढ़ावा देने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रही है और इसमें वूमेन इंडियन प्रीमियर लीग भी शामिल है।

बीसीसीआइ महिला क्रिकेट के बढ़ावा देने के लिए तमाम तरह के प्रयास कर रही है और इसमें वूमेन इंडियन प्रीमियर लीग भी शामिल है। महिला आइपीएल शुरू करने की बात तो काफी पहले से चल रही है, लेकिन ये कब से शुरू होगा इस पर कभी कुछ साफ तरीके से नहीं कहा गया, लेकिन अब बीसीसीआइ अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साफ कर दिया है कि इसका आयोजन कब से किया जाएगा।

सौरव गांगुली ने संकेत दिया है कि महिला इंडियन प्रीमियर लीग का आयोजन 2023 से किया जा सकता है। गांगुली ने दावा किया कि ये टूर्नामेंट फिलहाल फार्म्युलेशन स्तर पर है और बीसीसीआइ इसे मेन्स आइपीएल की तरह ही बड़ा और सफल बनाना चाहता है। पीटीआइ से बात करते हुए गांगुली ने कहा कि हम पूर्ण रूप से WIPL के निर्माण के स्तर पर हैं। यह निश्चित रूप से होने जा रहा है। मेरा दृढ़ विश्वास है कि अगले साल यानि 2023 इसे पूरी तरह से शुरू करने के लिए एक बहुत अच्छा समय होगा। महिला आइपीएल जो पुरुषों के आइपीएल जितना ही बड़ा और भव्य होगा।
भारत में आइपीएल के आयोजन साल 2008 में ही हो गया था, लेकिन महिला आइपीएल का आयोजन अब तक नहीं हो पाया। वहीं आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने दोनों ने महिलाओं की बिग बैश लीग और महिला हंड्रेड जैसी फ्रेंचाइजी-आधारित महिला प्रतियोगिताओं की शुरुआत की है। हालांकि इन लीग में भारतीय महिला खिलाड़ी खेलती हैं और अच्छा प्रदर्शन करती हैं, लेकिन भारत में इसकी शुरुआत नहीं हुई है।
अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने भी गुरुवार को इस मामले पर टिप्पणी की और गांगुली से इसे बीसीसीआइ की सर्वोच्च प्राथमिकता बनाने का आग्रह किया। इस हफ्ते की शुरुआत में स्पोर्टस्टार के साथ एक साक्षात्कार में, बीसीसीआइ अध्यक्ष ने दावा किया था कि महिला आइपीएल तब होगा जब देश में महिला खिलाड़ियों की संख्या बढ़ेगी।


Next Story