खेल

महिला क्रिकेट विश्वकप 22: भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया, बिस्माह की बेटी के साथ खेलती दिखी टीम इंडिया

jantaserishta.com
7 March 2022 12:00 AM IST
महिला क्रिकेट विश्वकप 22: भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हराया, बिस्माह की बेटी के साथ खेलती दिखी टीम इंडिया
x
पढ़े पूरी खबर

महिला क्रिकेट विश्वकप में भारत ने पाकिस्तान को 107 रनों से हरा दिया है. मिताली राज की कप्तानी में टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज किया. भारत के लिए पूजा वस्त्रकार और स्नेह राणा ने अंत में ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए मजबूत साझेदारी निभाई. इसकी बदलौत टीम इंडिया ने 245 रनों का लक्ष्य रखा. जवाब में उतरी पाकिस्तानी टीम 137 रनों पर ऑल आउट हो गई. भारत की जीत के बाद एक बेहद खूबसूरत वीडियो वायरल हो रहा है.

टीम इंडिया की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है.इसमें टीम इंडिया की कई खिलाड़ी पाकिस्तानी कप्तान बिस्माह मारूफ के बच्चे के साथ खेलती हुईं नजर आ रही हैं. बिस्माह बच्चे को गोद में लेकर खड़ी हैं. इस वीडियो हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना समेत कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. यह सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
बता दें कि पाकिस्तान पर मिली जीत में भारत के लिए पूजा और स्नेह के साथ-साथ राजेश्वर गायकवाड़ का भी अहम योगदान रहा. उन्होंने 10 ओवरों में 31 रन देकर 4 विकेट झटके. जबकि झूलन गोस्वामी ने 10 ओवरों में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. झूलन ने एक मेडन ओवर भी निकाला. स्नेह राणा ने 9 ओवरों में 27 रन देकर 2 विकेट लिए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story