खेल

विश्व चैंपियनशिप में महिला कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी में रचा इतिहास

Shreya
5 Aug 2023 12:23 PM GMT
विश्व चैंपियनशिप में महिला कंपाउंड टीम ने तीरंदाजी में रचा इतिहास
x

बर्लिन: विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2023 में भारत की महिला कंपाउंड टीम ने इतिहास रचते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया। ज्योति सुरेखा वेन्नम, परनीत कौर और अदिति गोपीचंद स्वामी की भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने शुक्रवार को बर्लिन में स्वर्ण पदक जीता। यह किसी भी वर्ग में तीरंदाजी विश्व चैंपियनशिप में भारत का पहला स्वर्ण है। भारतीय टीम ने स्वर्ण पदक के लिए फाइनल में मैक्सिकन कंपाउंड टीम डैफने क्विंटेरो, एना सोफा हर्नांडेज जियोन और एंड्रिया बेसेरा को 235-229 से हराया।

क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे स्थान पर रहे भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में मौजूदा चैंपियन कोलंबिया को 220-216 से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई थी। पहले राउंड में बाई मिलने के बाद, भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने क्रमश: क्वार्टर फाइनल और प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे और तुर्की को हराया था। भारत ने इसे पहले विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में 9 रजत और 2 रजत सहित 11 पदक जीते थे।

Next Story