खेल
महिला बिग बैश लीग: पर्थ स्कॉर्चर्स ने मेलबर्न रेनेगेड्स को 4 विकेट से हराया
jantaserishta.com
27 Nov 2025 2:07 PM IST

x
मेलबर्न: महिला बिग बैश लीग 2025 का 25वां मैच पर्थ स्कॉर्चर्स और मेलबर्न रेनेगेड्स के बीच मेलबर्न में खेला गया। कप्तान सोफी डिवाइन की तूफानी बल्लेबाजी के दम पर पर्थ स्कॉर्चर्स ने मैच 4 विकेट से जीता।
पर्थ स्कॉर्चर्स ने टॉस जीतकर मेलबर्न रेनेगेड्स को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 150 रन बनाए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज निकोल फाल्टुम ने 28 गेंद पर 6 चौकों की मदद से सर्वाधिक 41 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा, सारा कोयटे ने 24, जॉर्जिया वॉरहेम ने 21 और एलिसा कैप्सी ने 14 रन बनाए।
पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए क्लोई एन्सवर्थ, कप्तान सोफी डिवाइन, और एमी एड्गर ने 2-2, जबकि अलाना किंग और लिली मिल्स ने 1-1 विकेट लिए। 151 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पर्थ स्कॉर्चर्स को विकेटकीपर बल्लेबाज बेन मूनी और सोफी डिवाइन ने मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.4 ओवर में 57 रन की तूफानी साझेदारी की। डिवाइन 24 गेंद पर 2 छक्के और 6 चौके की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुईं। मूनी ने 31 गेंद पर 41 रन बनाए। मूनी की पारी में 4 चौके शामिल थे। इसके अलावा मैडी डेर्क ने 15 और फ्रेया कैंप ने 18 रन बनाए।
मजबूत ओपनिंग के साझेदारी के बाद पर्थ का मध्यक्रम बिखरा, इसके बावजूद मैच का परिणाम उनके पक्ष में रहा। पर्थ ने 18.4 ओवर में 6 विकेट पर 151 रन बनाकर मैच 4 विकेट से जीत लिया। मेलबर्न की तरफ से एकमात्र प्रभावशाली गेंदबाज एलिस कैप्सी रहीं। कैप्सी ने 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए। जॉर्जिया वॉरहेम और सारा कोयटे ने 1-1 विकेट लिए। मैच में 2 विकेट लेने और 24 गेंद पर तूफानी 46 रन की पारी खेलने वाली पर्थ स्कॉर्चर्स की कप्तान सोफी डिवाइन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
Tagsमहिला बिग बैश लीगपर्थ स्कॉर्चर्समेलबर्न रेनेगेड्सWomen's Big Bash LeaguePerth ScorchersMelbourne Renegades
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





