खेल

महिला बिग बैश लीग: एल्सी पेरी का शतक, रोमांचक मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को 1 रन से हराया

jantaserishta.com
7 Dec 2025 11:51 AM IST
महिला बिग बैश लीग: एल्सी पेरी का शतक, रोमांचक मुकाबले में सिडनी सिक्सर्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को 1 रन से हराया
x
सिडनी: महिला बिग बैश लीग का 40वां मुकाबला सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले को सिडनी सिक्सर्स ने 1 रन से जीता। सिडनी के लिए एल्सी पेरी ने शानदार शतक लगाया।
एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिडनी सिक्सर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। सिडनी के लिए पारी की शुरुआत करने एल्सी पेरी और सोफिया डंकले उतरी थीं। दोनों ने पहले विकेट के लिए 16 ओवर में 141 रन की साझेदारी की।
सोफिया 40 गेंद पर 9 चौकों की मदद से 54 रन बनाकर आउट हुई। एल्सी पेरी ने शतक लगाया। पेरी ने 71 गेंद पर 3 छक्के और 16 चौके लगाते हुए 111 रन की पारी खेली। हालांकि इन दोनों द्वारा दी गई मजबूत शुरुआत के बावजूद सिडनी 20 ओवर में 4 विकेट पर 173 रन ही बना सकी।
एडिलेड की तरफ से सभी 4 विकेट एलेनोर लारोसा ने लिए। 174 के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एडिलेड स्ट्राइकर्स को धीमी शुरुआत मिली। टैमी ब्यूमोंट और मैडलिन पेना ने पहले विकेट के लिए 5 ओवर में 38 रन जोड़े। ब्यूमोंट 23 रन बनाकर आउट हुई। पेना 31 रन बनाकर आउट हुई। कप्तान ताहिला मैग्राथ का बल्ला नहीं चला और वह 4 रन बनाकर आउट हो गई।
13.3 ओवर में 86 रन पर 5 विकेट गंवा चुकी एडिलेड को मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ब्रिजेट पैटरसन वापसी लेकर आईं। इस खिलाड़ी ने 35 गेंदों पर 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से नाबाद 65 रन की पारी खेली। उन्हें अमांडा-जेड वेलिंगटन (20 गेंद पर 31 रन) का भी अच्छा सहयोग मिला। इन दोनों की आखिरी ओवरों में की गई ताबड़तोड़ बल्लेबाजी भी टीम को जीत नहीं दिला सकी। एडिलेड 20 ओवर में 7 विकेट पर 172 रन ही बना सकी और 1 रन से मैच हार गई।
एल्सी पेरी प्लेयर ऑफ द मैच रहीं। सिडनी सिक्सर्स की 10वें मैच में यह छठी जीत थी। अंकतालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद सिडनी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story