खेल
विमेंस एशिया कप: श्री चरणी ने रचा इतिहास, पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त
jantaserishta.com
14 Sept 2026 11:51 AM IST

x
नई दिल्ली: विमेंस एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 72 रनों से हराते हुए खिताब को अपने नाम किया। टीम की इस जीत में श्री चरणी ने गेंद से अहम भूमिका निभाई और खिताबी मुकाबले में उन्होंने 4 विकेट चटकाए।
श्री चरणी ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन खर्च करते हुए श्रीलंका की चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। चरणी ने अपने इस स्पेल के दौरान पूनम यादव का 8 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त किया। वह अब भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। साल 2026 में चरणी अभी तक कुल 39 विकेट अपने नाम कर चुकी हैं। पूनम ने 2018 में कुल 35 विकेट चटकाए थे। इस लिस्ट में दीप्ति शर्मा 30 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज हैं।
श्री चरणी का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा। उन्होंने 5 मुकाबलों में 5.58 की औसत से कुल 12 विकेट अपने नाम किए। वह टूर्नामेंट में दीप्ति शर्मा के बाद सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज रहीं। दीप्ति ने विमेंस एशिया कप 2026 में कुल 14 विकेट झटके। फाइनल मुकाबले में दीप्ति और श्री चरणी की जोड़ी ने मिलकर कुल 7 श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।
खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 183 रन बनाए। टीम की तरफ से शेफाली वर्मा ने 39 गेंदों में 68 रनों की तूफानी पारी खेली, जबकि स्मृति मंधाना ने 39 गेंदों में 59 रनों का योगदान दिया। हालांकि, 184 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका का बल्लेबाजी क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम 111 रन बनाकर सिमट गई। श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 36 रन कप्तान चमारी अटापट्टू ने बनाए, जबकि नीलाक्षिका सिल्वा ने 22 रनों का योगदान दिया। भारतीय टीम ने रिकॉर्ड 8वीं बार एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





