
x
SPORTS स्पोर्ट्स: भारतीय महिला हॉकी टीम ने चीन के हांगझोऊ में खेले जा रहे महिला एशिया कप हॉकी के सुपर 4 मैच के अपने आखिरी मैच में जापान के खिलाफ 1-1 से ड्रॉ खेला। भारत की तरफ से ब्यूटी डुंग डुंग और जापान की तरफ से शिहो कोबायाकावा ने गोल दागा। ड्रॉ के बावजूद भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई है। जापान के खिलाफ भारतीय टीम ने मुकाबले की आक्रामक शुरुआत की। ब्यूटी डुंग डुंग ने 7वें मिनट में पहला गोल दागा और भारत की बढ़त 1-0 कर दी। पहले क्वार्टर तक भारत ने बढ़त बनाए रखी। दूसरे क्वार्टर में जापान ने बराबरी की पूरी कोशिश की, लेकिन भारत की मजबूत रक्षा पंक्ति ने उसके हर प्रयास को असफल कर दिया। पहले हाफ तक भारतीय टीम ने मैच में बढ़त बनाए रखी।
तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम का आक्रमण जोरदार रहा और टीम ने लगातार अटैक की नीति अपनाई। तीसरे क्वार्टर में भी कोई गोल नहीं हो सका और भारतीय टीम आगे रही। अंतिम क्वार्टर में जापान ने आक्रमण तेज किया। भारतीय महिला हॉकी टीम के डिफेंस ने जापानी हमलों को लगातार नाकाम किया। मैच के आखिरी मिनट में जापान के लिए शिहो कोबायाकावा ने गोल किया। 58वें मिनट में किए गए इस गोल से जापान ने भारत की बराबरी कर ली। अंत तक मैच का परिणाम यही रहा। मैच 1-1 की बराबरी पर समाप्त हुआ। जापान से पहले चीन के खिलाफ हुए मैच में भारतीय टीम को 1-4 से हार का सामना करना पड़ा था।
हालांकि, जापान के साथ ड्रॉ खेलने के बाद भी भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। भारतीय टीम के फाइनल में पहुंचने के लिए जरूरी था, चीन कोरिया को हरा दे। चीन ने सुपर4 के आखिरी मैच में कोरिया को 1-0 से हरा दिया। इसका फायदा भारतीय टीम को मिला। भारत फाइनल में पहुंच गई। फाइनल में भारतीय टीम का मुकाबला चीन से ही होगा। फाइनल रविवार को खेला जाएगा। जीत दर्ज करने वाली टीम हॉकी विश्व कप के लिए क्वालिफाई करेगी।
Tagsमहिला एशिया कपहॉकीभारत बनाम जापानब्यूटी डुंग डुंगशिहो कोबायाकावासुपर 4फाइनलचीनक्वालीफिकेशनहांगझोऊजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





