खेल
अजमतुल्लाह ओमरजाई ने रिकॉर्ड शतक के साथ ही तोड़ा पोलार्ड, शनाका और स्टब्स के छक्कों का रिकॉर्ड
jantaserishta.com
30 Oct 2026 10:04 AM IST

x
शारजाह:अफगानिस्तान के अजमतुल्लाह ओमरजाई को मौजूदा समय का बेहतरीन ऑलराउंडर माना जाता है। ओमरजाई कभी गेंद और कभी बल्ले से मैच अफगानिस्तान के पक्ष में कर देते हैं। गुरुवार को शारजाह में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में उन्होंने अपनी रिकॉर्ड तोड़ पारी अफगानिस्तान को मैच और सीरीज में जीत दिला दी।
अफगानिस्तान पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 रन पर अपने 4 विकेट गंवाकर बड़ी संकट में था। लेकिन छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ओमरजाई ने अपनी टीम को मुश्किल से निकालते हुए एक ऐसे स्कोर तक पहुंचाया, जहां से जीत सिर्फ वक्त की बात थी।
ओमरजाई ने 50 गेंदों पर 5 चौकों और 12 छक्कों की मदद से 116 रन की पारी खेल टीम का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट पर 221 तक पहुंचा दिया। ओमरजाई को एजाज अहमदजाई (27 गेंद पर 52 रन) का भी साथ मिला। दोनों ने छठे विकेट के लिए 59 गेंदों पर 142 रनों की विस्फोटक साझेदारी की।
ओमरजाई फुल मेंबर टीमों के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल मैच में छठे या उससे नीचे के नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक लगाया है। उनसे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स के नाम था, जिन्होंने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बैस्टेयर के वार्नर पार्क मैदान पर 87 रनों की पारी खेली थी।
अजमतुल्लाह के 12 छक्के भी रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गए हैं। दाएं हाथ का यह बल्लेबाज फुल मेंबर टीम के इतिहास में ऐसा पहला बल्लेबाज बन गया है, जिसने अंतरराष्ट्रीय टी20 मैचों में छठे या उससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में 10 या उससे अधिक छक्के लगाए हैं। पूर्व का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से वेस्टइंडीज के कीरोन पोलार्ड, श्रीलंका के दासुन शनाका और दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स के नाम था। तीनों ने छठे या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए एक पारी में 8 छक्के लगाए थे।
अफगानिस्तान-जिम्बाब्वे मैच पर नजर डालें तो अजमतुल्लाह ओमरजाई के शतक की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 7 विकेट पर 221 रन बनाए थे। कप्तान सिकंदर रजा के 56 गेंदों पर नाबाद 106 रन की पारी के बावजूद जिम्बाब्वे 20 ओवर में 5 विकेट पर 202 रन बना सकी और 19 रन से हार गई।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





