खेल

Wisden ने भारत की सर्वकालिक वनडे इंटरनेशनल टीम का किया चयन

Bharti sahu
7 Feb 2022 3:43 PM GMT
Wisden ने भारत की सर्वकालिक वनडे इंटरनेशनल टीम का किया चयन
x
क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली फेमस मैग्जीन Wisden ने भारत की सर्वकालिक वनडे इंटरनेशनल टीम का चयन किया है।

क्रिकेट की बाइबल कही जाने वाली फेमस मैग्जीन Wisden ने भारत की सर्वकालिक वनडे इंटरनेशनल टीम का चयन किया है। इस ODI XI में कोई नाम चौंकाने वाला नहीं है, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को विजडन ने इस टीम का कप्तान नहीं चुना है। विजडन की इंडिया की ऑल-टाइम ODI टीम में एमएस धोनी का नाम है, लेकिन वे इस टीम के विकेटकीपर हैं।

विजडन ने ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा के साथ सचिन तेंदुलकर को रखा है। वीरेंद्र सहवाग का नाम इस प्लेइंग इलेवन में नहीं है। नंबर तीन पर सौरव गांगुली को रखा गया है, जबकि चार पर विजडन ने रन मशीन विराट कोहली को रखा है। बल्लेबाजी क्रम में पांचवें नंबर पर पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह हैं, जिन्होंने देश को कई दर्जन मैच मध्य क्रम में बल्लेबाजी करते हुए जिताए हैं। छठवें नंबर पर फिनिशर के रूप में एमएस धोनी हैं।
विजडन इंडिया ने इंडिया की ऑल-टाइम ODI टीम के कप्तान के रूप में कपिल देव को चुना है, जिन्होंने देश को 1983 में विश्व चैंपियन बनाया था। कपिल देव सातवें नंबर पर एक ऑलराउंडर के तौर पर भी हैं, जबकि स्पिनर के तौर पर हरभजन सिंह और अनिल कुंबले का नाम इस प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। वहीं, तेज गेंदबाजी विभाग में क्रिकेट की बाइबल ने जहीर खान और जवागल श्रीनाथ को चुना है।
Wisden's all-time India ODI XI
1. रोहित शर्मा - 9205 रन और 29 शतक
2. सचिन तेंदुलकर -18426 रन और 49 शतक
3. सौरव गांगुली - 11221 रन और 22 शतक
4. विराट कोहली - 12293 रन और 43 शतक
5. युवराज सिंह - 8609 रन और 14 शतक (110 विकेट)
6. एमएस धोनी (विकेटकीपर) - 10599 रन और 9 शतक
7. कपिल देव (कप्तान) - 3783 रन और 1 शतक (253 विकेट)
8. हरभजन सिंह - 265 विकेट
9. जहीर खान - 269 विकेट
10. अनिल कुंबले - 334 विकेट
11. जवागल श्रीनाथ - 315 विकेट


Next Story