
x
Indore इंदौर। न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतने को ऐतिहासिक और बेहद खास पल बताया है। पहला वनडे हारने के बाद न्यूजीलैंड ने लगातार दो वनडे जीत सीरीज 2-1 से अपने नाम की। मैच के बाद प्रेजेंटेशन सेरेमनी में ब्रेसवेल ने कहा, "भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ, उनके शानदार फैंस के सामने खेलना हमेशा खास होता है। यहां आकर सीरीज जीतना, वह भी पहली बार, हमारे लिए बहुत ही खास उपलब्धि है। टीम ने परिस्थितियों को अच्छी तरह समझा और एकजुट होकर वही क्रिकेट खेला, जिसकी उनसे उम्मीद थी।"
ब्रेसवेल ने डेरिल मिचेल की वनडे फॉर्मेट में निरंतरता की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि वह पिछले कुछ सालों से वनडे क्रिकेट में शानदार रहे हैं। उन्होंने बैटिंग अटैक को लीड किया है। वह बेहद विनम्र इंसान हैं। उन्हें उनके हक का इनाम मिलते देखना बहुत खास है। ब्रेसवेल ने इस टूर पर डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों के योगदान को भी सराहा और कहा कि यह न्यूज़ीलैंड क्रिकेट की गहराई को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा, "हम एक छोटे देश हैं, लेकिन हमारी ताकत यह है कि हम एक ग्रुप के तौर पर मिलकर काम करते हैं। यही कीवी तरीका है। जब युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का अनुभव मिलता है और वे दबाव में अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो यह टीम के भविष्य के लिए बहुत सकारात्मक संकेत होता है। प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज बने डेरिल मिशेल ने भी इस जीत को बेहद खास बताया।
मिचेल ने कहा, "यह टीम के लिए शानदार है, खासकर भारत में जीत हासिल करना। जिस तरह से हमने बैटिंग में पार्टनरशिप बनाई, वही हमारी सफलता की कुंजी रही। मिचेल और ग्लेन फिलिप्स के बीच निर्णायक मुकाबले में 186 गेंदों पर 219 रन की साझेदारी हुई थी। मिशेल ने फिलिप्स की तारीफ करते हुए कहा, "उनके साथ बल्लेबाजी करना शानदार रहा। उसे शतक बनाते देखना खास था, खासकर यह जानते हुए कि वह लंबे समय तक चोट से जूझता रहा है। पार्टनरशिप पर हमें एक टीम के तौर पर गर्व है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के 137 और ग्लेन फिलिप्स के 106 रन की मदद से 8 विकेट पर 337 रन बनाए थे। भारतीय टीम विराट कोहली की 124 रन की पारी के बावजूद 296 पर सिमट गई और 41 रन से मैच हार गई।
Tagsन्यूजीलैंड क्रिकेटवनडे सीरीजभारत बनाम न्यूजीलैंडमाइकल ब्रेसवेलडेरिल मिचेलग्लेन फिलिप्सभारत में पहली वनडे जीतविराट कोहलीक्रिकेट न्यूजसीरीज 2-1प्लेयर ऑफ द मैचप्लेयर ऑफ द सीरीजभारतीय फैंसअंतरराष्ट्रीय क्रिकेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





