खेल
'जीत या हार, कोई ड्रॉ नहीं होगा', रयान रिकल्टन को केपटाउन टेस्ट में परिणाम की उम्मीद
jantaserishta.com
31 Oct 2026 8:31 AM IST

x
केपटाउन: दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में खेला जा रहा तीसरा टेस्ट रोमांचक दौर में पहुंच गया है। शनिवार टेस्ट का आखिरी दिन है। दोनों टीमों के सामने जीत का अवसर और हार का डर है। साथ ही, ड्रॉ की भी संभावना है। दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने कहा है कि आखिरी दिन मैच का परिणाम आएगा।
रिकल्टन ने चौथे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, "मुझे लगता है कि जीत या हार होगी। कोई ड्रॉ नहीं होगा। ड्रॉ मतलब ट्रॉफी साझा करना होगा। ऐसी संभावना बन सकती है। पिच बैटिंग के लिए खराब नहीं हुई है। हालांकि, यह काफी स्लो था। और गेंद भी साफ तौर पर सॉफ्ट थी, इसलिए इनफील्ड को बीट करना काफी मुश्किल था। तो शायद तीनों परिणाम की उम्मीद की जा सकती है।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि नई गेंद से रन और विकेट मिलेंगे। अगर ऑस्ट्रेलिया लक्ष्य हासिल करने जाती है, तो यह इसमें एक फैक्टर हो सकता है। उनके लिए पूरे दिन बैटिंग करना एक बड़ी चुनौती होगी, खासकर एक धीमे, निचले खराब होते विकेट पर।"
हेड कोच शुकरी कॉनराड पर रिकल्टन ने कहा, "वह हमेशा सकारात्मकता की तरफ जाते हैं। उनका मानना है कि हमें जो भी मिला है, वो काफी होगा और उसे काफी होना ही चाहिए। कप्तान टेम्बा बावुमा भी इस पर भरोसा करते हैं। वह हमेशा इस बात पर जोर देते हैं कि टीम के लिए हर दिन कुछ खास करने का मौका होता है। कल किसी न किसी को कुछ खास करने का मौका मिलेगा।"
टेस्ट मैच की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 329 रन बना सकी थी। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 429 रन बनाकर 100 रन की अहम बढ़त हासिल की थी। दूसरी पारी में 181 पर 5 विकेट खो चुकी दक्षिण अफ्रीका के लिए रिकल्टन और वियान मुल्डर ने छठे विकेट की साझेदारी में 154 रन की साझेदारी कर स्कोर 335 तक पहुंचाया था। इसी स्कोर पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रिकल्टन 101 रन बनाकर रन आउट हो गए। इसके बाद मुल्डर अकेले पड़ गए। आखिरी विकेट के रूप में आउट होने से पहले मुल्डर ने शतक लगाया। वह 115 रन बनाकर आउट हो गए।
अगर रिकल्टन रन आउट नहीं हुए होते और मार्को जानसेन सहित निचले क्रम के बल्लेबाजों का उपयोगी अंशदान आया होता तो दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 387 की जगह 450 या उससे ऊपर हो सकता था। पहली पारी में मिले 100 रन की बढ़त के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को इस टेस्ट को जीतने के लिए 288 रन बनाने हैं। शनिवार को दक्षिण अफ्रीका 10 विकेट और ऑस्ट्रेलिया 288 रन हासिल करने उतरेगी। आखिरी दिन इसलिए भी रोमांचक है, क्योंकि मैच जीतने वाली टीम सीरीज की विजेता होगी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर है।
TagsRyan Rickelton
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





