
x
Colombo कोलंबो: भारत ने रविवार को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 61 रन से शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने 'सुपर-8' में जगह बना ली है। ताबड़तोड़ 77 रन की पारी खेलने वाले ईशान किशन को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया, जिनका मानना है कि यह जीत टीम को जबरदस्त आत्मविश्वास देगी।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। इस पारी में ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 18 ओवरों में महज 114 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए, जबकि शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन की पारी खेली।
ऐतिहासिक जीत के बाद ईशान किशन ने कहा, "भारत बनाम पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है, सिर्फ हमारे लिए नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए। पाकिस्तान के खिलाफ जीत हमें जबरदस्त आत्मविश्वास देगी और हम इसी मोमेंटम को आगे जारी रखना चाहेंगे।
उन्होंने कहा, "यह पिच शुरुआत में इतनी आसान नहीं थी। ऐसे में आपको खुद पर भरोसा रखते हुए अपनी ताकत पर फोकस करना पड़ता है। मेरी कोशिश थी कि उन्हें मेरी तरफ ज्यादा से ज्यादा रन लेने पर मजबूर करूं। मैंने अपनी ऑफ-साइड बल्लेबाजी पर काफी काम किया है। मैं बस चीजों को सरल रखना चाहता था। मेरे दिमाग में स्पष्ट था कि अगर हम 160–170 रन बना लेते हैं, तो यह हमारे लिए अच्छा स्कोर होगा।"
पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने 2-2 विकेट हासिल किए। ईशान ने कहा, "जब शाहीन अफरीदी गेंदबाजी कर रहे थे, तब मुझे नहीं लगा कि तेज गेंदबाजों को पिच से बहुत मदद मिल रही है, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पंड्या ने उन दो ओवरों में जिस तरह गेंदबाजी की, वह वाकई शानदार थी।"
Tagsटी20 वर्ल्ड कप 2026भारत बनाम पाकिस्तानईशान किशनसुपर-8आर प्रेमदासा स्टेडियमसूर्यकुमार यादवहार्दिक पंड्याजसप्रीत बुमराहअक्षर पटेलवरुण चक्रवर्तीशाहीन अफरीदीउस्मान खान175 रन114 रनखेल समाचारक्रिकेटजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





