खेल
विंबलडन 2023: कड़े मुकाबले में हर्काज़ को हराकर जोकोविच क्वार्टर में पहुंचे, सितसिपास बाहर
jantaserishta.com
11 July 2023 9:02 AM IST

x
लंदन: गत चैंपियन नोवाक जोकोविच ने पोलैंड के ह्यूबर्ट हर्काज़ को एक कड़े मुकाबले में हरा कर विंबलडन 2023 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। रविवार शाम को पहले दो सेट जीतने के बाद, जोकोविच 16 घंटे बाद सेंटर कोर्ट पर लौटे और मुकाबला 7-6(6), 7-6(6), 5-7 और 6-4 से जीत लिया। एक अन्य मैच में, अमेरिकी क्रिस्टोफर यूबैंक्स ने चौथे राउंड में पांचवीं वरीयता प्राप्त ग्रीस के स्टेफानो सितसिपास को पांच सेटों के रोमांचक मुकाबले में हरा दिया और शानदार जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यूबैंक्स ने दो बार सेट से पिछड़ने के बाद वापसी की और तीन घंटे से अधिक समय में 3-6, 7-6(4), 3-6, 6-4, 6-4 से मैच जीत लिया।
विंबलडन में यह जोकोविच का 100वां मैच था। अब उनका अगला मुकाबला सातवीं वरीयता प्राप्त आंद्रे रुबलेव से होगा, जिन्होंने रविवार को अलेक्जेंडर बुब्लिक को पांच सेटों में हराया। जोकोविच लगातार पांचवें विंबलडन और अपने करियर का 24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। वो इस साल ऑस्ट्रेलिया और फ्रेंच ओपन टूर्नामेंट जीत चुके हैं।
Tagsविंबलडन 2023विंबलडनहर्काज़जोकोविचसितसिपासनोवाक जोकोविचWimbledon 2023WimbledonHerczDjokovicTsitsipasNovak Djokovic
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





