खेल

विलियमसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए सही निर्णय: इयान स्मिथ

jantaserishta.com
25 Oct 2022 3:09 PM IST
विलियमसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लिए सही निर्णय: इयान स्मिथ
x
आकलैंड (आईएएनएस)| न्यूजीलैंड के पूर्व क्रिकेटर इयान स्मिथ का मानना है कि 22 अक्टूबर को एससीजी में टी20 विश्व कप सुपर 12 मैच में आस्ट्रेलिया के खिलाफ 89 रन की विशाल जीत में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने सही निर्णय लिए थे। उन्हें हर मैच में ऐसे फैसले लेते रहना होगा। विलियमसन ने अपने शुरूआती टी20 विश्व कप मैच में आस्ट्रेलिया को ध्वस्त करने की योजना बनाई और जल्द ही विशेषज्ञों ने विलियमसन और कंगारू कप्तान आरोन फिंच के बीच तुलना करना शुरू कर दिया, जो खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।
ट्रांस-तस्मान प्रतिद्वंद्वियों के मैच के दौरान न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें सलामी बल्लेबाज फिन एलन और डेवोन कॉनवे क्रमश: 42 और नाबाद 92 रनों के साथ आगे बढ़े, जबकि टिम साउदी और मिशेल सेंटनर ने आस्ट्रेलिया को 111 रन पर ढेर करने के लिए शानदार गेंदबाजी की। कीवी कप्तान विलियमसन ने हालांकि 23 गेंदों में सिर्फ 23 रन बनाए, जिससे विशेषज्ञों ने सवाल किया कि क्या टी20 प्रारूप ने उनकी विशेषज्ञता को पछाड़ दिया है।
स्मिथ ने मंगलवार को एसईएनजेड मॉनिर्ंग्स को बताया, "हम 200 के करीब रन बनाना चाहते थे, जो कि बनाने में कामयाब रहे। हालांकि बीच में रन रेट की गति थोड़ी कम हो गई थी, जबकि केन विलियमसन सेट हो गए थे। उनकी (विलियमसन की) कॉनवे के साथ साझेदारी काफी महत्वपूर्ण साबित हुई।"
उन्होंने कहा, "हमने शानदार फिल्डिंग की। गेंदबाजी योजना काफी स्पष्ट रूप से सही थी और केन विलियमसन ने जो भी फैसले किए वह बेहतर साबित हुए। इसलिए मुझे लगता है कि हमें इस तरह के विचारों को थोड़ा और आगे बढ़ाना होगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story