खेल

पाकिस्तान और भारत के बीच जल्द होगा क्रिकेट मैच? पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड और मीडिया ने किया ये दावा

jantaserishta.com
25 March 2021 9:07 AM IST
पाकिस्तान और भारत के बीच जल्द होगा क्रिकेट मैच? पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड और मीडिया ने किया ये दावा
x

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान और भारत के बीच जल्द ही क्रिकेट सीरीज शुरू होने की संभावना है. इस ओर पहल की जा रही है. इस संबंध में अंतिम निर्णय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की बैठक के दौरान लिये जाने की उम्मीद है.

मुंबई में 2008 के आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. दोनों देशों के बीच राजनयिक और राजनीतिक तनाव के कारण सीरीज नहीं खेली गई है. दोनों देशों के बीच आपसी संबंध बेहद तनावपूर्ण रहे हैं.
2013 के बाद से दोनों एशियाई क्रिकेट दिग्गजों ने कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली है. साथ ही दोनों ने 2007-08 सीजन के बाद से टेस्ट सीरीज में भी एक-दूसरे का सामना नहीं किया है. हालांकि आईसीसी टूर्नामेंट और एशिया कप में दोनों टीमों के बीच मुकाबले हुए हैं.
ICC की बैठक इसी महीने दुबई में होने वाली है, जहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड अपने निर्णय की घोषणा कर सकता है. साथ ही भारतीय बोर्ड को आगामी T20 विश्व कप के लिए पाकिस्तानी खिलाड़ियों, दर्शकों और पत्रकारों के लिए वीजा और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में ICC को सूचित करना आवश्यक है. टी20 वर्ल्ड कप इस साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में आयोजित होना है.
पीसीबी के मीडिया मैनेजर शकील खान ने कहा, 'दोनों पक्षों (पाकिस्तान और भारत) के प्रतिनिधिमंडल आईसीसी की बैठक में हिस्सा लेंगे और निश्चित रूप से सफलता की उम्मीद है.' शकील खान ने कहा, 'हम हमेशा भारत के साथ द्विपक्षीय मैच खेलने के लिए तैयार रहते हैं, लेकिन भारतीय पक्ष ने हमेशा बाधाएं पैदा की हैं.'
खान ने कहा कि पाकिस्तानी टीम पहले ही भारत में दो बार खेल चुकी है, इसलिए इस बार भारतीय टीम को मैचों के लिए पाकिस्तान आना होगा. यह पूरी तरह से भारतीय पक्ष पर निर्भर करता है कि आईसीसी की बैठक के दौरान वे क्रिकेट संबंधों को शुरू करने के लिए क्या प्रस्ताव और शर्तें लाते हैं.
इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच कूटनीतिक खाई को पाटने में क्रिकेट की अहम भूमिका है. हालांकि द्विपक्षीय मैचों को फिर से शुरू करने के प्रयास हाल के दिनों में वांछित परिणाम देने में विफल रहे हैं. पीसीबी द्विपक्षीय मैचों को फिर से शुरू करने के लिए आशान्वित है, लेकिन अब वह बीसीसीआई की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story