खेल

भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच का दावा, तेज और आक्रामक खेल दिखाएंगे

Subhi
9 Jan 2022 4:06 AM GMT
भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच का दावा, तेज और आक्रामक खेल दिखाएंगे
x
वर्ष-2022 महिला हॉकी एशिया कप को लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच जेनेक शोपमैन अपने कार्यकाल की सकारात्मक शुरुआत करने और महिला टीम को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हैं।

वर्ष-2022 महिला हॉकी एशिया कप को लेकर भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य कोच जेनेक शोपमैन अपने कार्यकाल की सकारात्मक शुरुआत करने और महिला टीम को आगे ले जाने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि टीम के तेज और आक्रामक हॉकी खेलने की रणनीति बनाई गई है।

ओमान के मस्कट में सुल्तान काबूस स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में 21 से 28 जनवरी तक होने वाला 2022 महिला हॉकी एशिया कप नए साल में भारतीय टीम के लिए पहली बड़ी प्रतियोगिता होगी। एशिया कप के लिए टीम की तैयारी को लेकर शोपमैन ने कहा कि फिलहाल हम भारतीय महिला टीम के रूप में अपनी खेल शैली को परिभाषित करने पर काम कर रहे हैं, हम तेज और आक्रामक हॉकी खेलना चाहते है

उन्होंने कहा कि हम अपने कौशल और गति का बेहतर उपयोग करने के साथ एक मजबूत रक्षात्मक इकाई भी बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं जो देख रही हूं, उससे मैं खुश हूं। हम ट्रेनिंग में जितना बेहतर डिफेंड करते हैं, उतना ही आक्रमण करना जरूरी हो जाता है और यह टीम की प्रगति को भी गति देता है। विश्व कप में टीम के लक्ष्यों के बारे में शोपमैन ने कहा कि हमारा पहला उद्देश्य विश्व कप के लिए क्वालीफाई करना होगा।



Next Story