खेल
क्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगे? गौतम गंभीर के जवाब से उठे सवाल
jantaserishta.com
14 Oct 2025 5:27 PM IST

x
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम ने नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली। भारत का अगला दौरा ऑस्ट्रेलिया का है, जहां टीम को 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेलने हैं। ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली भारतीय टीम का हिस्सा हैं। नई दिल्ली टेस्ट के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इन दोनों खिलाड़ियों से जुड़े सवाल पर मुख्य कोच गौतम गंभीर ने जो कहा, वो उनके भविष्य पर कहीं न कहीं सवालिया निशान लगाता है।
गौतम गंभीर से ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा रोहित शर्मा और विराट कोहली के 2027 विश्व कप में खेलने की संभावना पर सवाल पूछा गया। गंभीर के जवाब ने कहीं न कहीं भारतीय टीम के दो सबसे अनुभवी बल्लेबाजों के वनडे करियर और अगला विश्व कप खेलने की संभावना पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।
गंभीर ने कहा, "50 ओवरों का विश्व कप अभी ढाई साल दूर है। मुझे लगता है कि वर्तमान में रहना बहुत जरूरी है। दोनों बेहतरीन खिलाड़ी हैं, वे वापसी कर रहे हैं, और उनका अनुभव ऑस्ट्रेलिया में भी काम आएगा। उम्मीद है कि उन दोनों खिलाड़ियों का दौरा सफल रहेगा, और उससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि एक टीम के रूप में, हमारी सीरीज सफल रहेगी।"
गंभीर के जवाब का अध्ययन करने पर दो तथ्य सामने आते हैं। एक यह कि विश्व कप ढ़ाई साल बाद है। दरअसल, इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अगले विश्व कप तक रोहित और विराट 40 साल के करीब होंगे। ऐसे में उनकी फिटनेस बेहद अहम होगी। इसके अलावा, गंभीर ने दोनों के सफल दौरे का जिक्र किया है। इससे यह भी स्पष्ट होता है कि रोहित और विराट के बल्ले से रन आने चाहिए। उन्हें सिर्फ अनुभव और पुराने फॉर्म के आधार पर शायद ही मौका मिले।
रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं। दोनों खिलाड़ियों का एकमात्र सपना वनडे विश्व कप 2027 खेलना और जीतना है। देखना होगा कि दोनों का यह सपना पूरा हो पाता है या नहीं।
Tagsक्या रोहित और विराट अगला विश्व कप खेलेंगेगौतम गंभीरWill Rohit and Virat play the next World CupGautam Gambhir
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





