खेल
क्या IPL 2026 के बाद संन्यास लेंगे महेंद्र सिंह धोनी? खुद दिया अपना जवाब, VIDEO
jantaserishta.com
23 March 2026 8:34 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत से पहले रविवार को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक इवेंट का आयोजन किया. इस फैन इवेंट में एक बार फिर एमएस धोनी ने ऐसा बयान दिया, जिसने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा हो गया. 44 साल के धोनी ने मजाक-मजाक में कहा कि वह 60 साल तक IPL खेल सकते हैं. और बस, इतना सुनते ही पूरा चेपॉक गूंज उठा.
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को हुए CSK फैन इवेंट के दौरान एक्टर Sivakarthikeyan ने धोनी से मजाकिया अंदाज में कहा कि वह रिटायरमेंट की बातों को नजरअंदाज करें और लंबे समय तक खेलते रहें. इस पर धोनी ने हंसते हुए जवाब दिया, मुश्किल होगा… लेकिन कोशिश कर सकता हूं.”
बस फिर क्या था. स्टेडियम में बैठे हजारों फैंस खुशी से झूम उठे और ‘धोनी-धोनी’ के नारे गूंजने लगे. इस पूरे पल का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.
धोनी IPL इतिहास के सबसे बड़े खिलाड़ियों में गिने जाते हैं.
* 278 मैच
* 5439 रन
* 5 बार CSK को चैंपियन बनाया
वह IPL 2026 में अपना 19वां सीजन खेलने जा रहे हैं. हालांकि उन्होंने 2024 से पहले कप्तानी छोड़ दी थी और टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी.
क्या IPL 2026 होगा आखिरी सीजन?
धोनी के भविष्य को लेकर चर्चाएं लगातार जारी हैं. CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने साफ किया है कि धोनी IPL 2026 में पूरा सीजन खेलेंगे, लेकिन उनका रोल पहले से थोड़ा अलग हो सकता है.
पिछले कुछ सीजन में धोनी की भूमिका में बदलाव साफ दिखा है:
* अब वह कप्तान नहीं हैं
* फिनिशर के रोल में नीचे बल्लेबाजी करते हैं
* Impact Player नियम के कारण सीमित भूमिका
CSK ने इस बार संजू सैमसम जैसे खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया है. ऐसे में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी भविष्य में शेयर या ट्रांसफर हो सकती है. फिर भी धोनी का अनुभव और मौजूदगी टीम के लिए बेहद अहम है, खासकर तब जब IPL 2025 में CSK पहली बार पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रही थी.
IPL 2026 CSK के लिए नई शुरुआत भी हो सकती है और धोनी के करियर का आखिरी अध्याय भी. फैंस यही उम्मीद कर रहे हैं कि ‘माही’ एक बार फिर मैदान पर जादू दिखाएं. चाहे वह 60 साल तक खेलें या फिर इस सीजन के बाद अलविदा कह दें.
A CSK fan at heart, Our star SK in the house 🥳#Roar26 #WhistlePodu pic.twitter.com/Sl8aG0xmGH
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 22, 2026
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





