खेल

कार्तिक की फिटनेस देखने के बाद फैसला करेंगे: द्रविड़

jantaserishta.com
1 Nov 2022 12:44 PM IST
कार्तिक की फिटनेस देखने के बाद फैसला करेंगे: द्रविड़
x
एडिलेड (आईएएनएस)| भारत के प्रमुख कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की कल फिटनेस देखने के बाद उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ टी20 विश्व कप के सुपर 12 मैच में खेलाने के बारे में अंतिम फैसला लिया जाएगा।
भारत की रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच विकेट की हार में कार्तिक को पीठ के निचले हिस्से में लगी चोट के बाद मैदान से बाहर जाना पड़ा था। दक्षिण अफ्रीका की शेष पारी में रिषभ पंत ने विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाली थी। इससे कार्तिक के बुधवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में खेलने को लेकर संदेह पैदा हो गया था।
द्रविड़ ने कहा, "दुर्भाग्य से कार्तिक ने एक बाउंसर को पकड़ने के लिए हवा में छलांग लगाई लेकिन वह फिर नीचे जमीन पर गलत ढंग से गिरे जिससे उनकी पीठ में कुछ परेशानी पैदा हो गयी है। कुछ इलाज के बाद वह आज बेहतर ढंग से कीपिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह ट्रेनिंग पर आये हैं और हम उनका आकलन कर रहे हैं।"
मुख्य कोच ने मैच से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में कहा, "आज अच्छे अभ्यास सत्र के बाद हम कल देखेंगे कि उनकी फिटनेस कैसी रहती है। उनकी कल फिटनेस देखने के बाद ही अंतिम फैसला किया जाएगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story