खेल

पत्नी साक्षी ने शेयर किया VIDEO, घोड़े के साथ रेस लगाते दिखे महेंद्र सिंह धोनी

Admin2
12 Jun 2021 2:23 PM GMT
पत्नी साक्षी ने शेयर किया VIDEO, घोड़े के साथ रेस लगाते दिखे महेंद्र सिंह धोनी
x

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रांची में अपने फार्म हाउस पर परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं. वह भले ही सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं लेकिन उनकी पत्नी साक्षी अकसर फोटो-वीडियो शेयर करती हैं जिसमें धोनी नजर आते हैं. साक्षी ने एक ऐसा ही वीडियो क्लिप शनिवार को शेयर किया जिसमें धोनी अपने नए घोड़े के साथ दौड़ते दिख रहे हैं. साक्षी ने जो वीडियो शेयर किया, उसमें धोनी काले रंग की टीशर्ट और लोअर में दौड़ते नजर आ रहे हैं. उनके साथ में घोड़ा भी दौड़ रहा है और ऐसा लग रहा है जैसे दोनों आपस में ही रेस लगा रहे हैं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मजबूत, तेज.' उन्होंने साथ ही हैशटैग में शेटलैंड पोनी और रेसिंग भी लिखा.

धोनी ने हाल में शेटलैंड पोनी नस्ल का घोड़ा स्कॉटलैंड से मंगाया था. करीब 2 साल की उम्र का यह घोड़ा दुनिया की सबसे छोटी नस्लों में से एक है. इसकी ऊंचाई महज 3 फीट के करीब होती है. यह घोड़ा अपनी तेज गति के लिए नहीं, बल्कि महज सजावट और शो के लिए जाना जाता है. इससे पहले धोनी के पास चेतक नाम का घोड़ा खरीदा था, जिसकी उम्र करीब एक साल है.

आईपीएल का 14वां सीजन कोरोना के कारण बीच में ही स्थगित होने के बाद से धोनी रांची में अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं. आईपीएल का मौजूदा सीजन स्थगित होने से पहले तक धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने 7 में से पांच मैच जीते और वह अंकतालिका में दूसरे नंबर पर मौजूद थी. आरसीबी के भी 10 ही अंक थे लेकिन चेन्नई की रन रेट उससे बेहतर थी. आईपीएल का बचा सीजन यूएई में खेला जाएगा और धोनी एक बार फिर टीम की कमान संभालते नजर आएंगे.


Next Story