खेल

सेमीफाइन में हार के बाद लोगों ने क्यों याद किया महेंद्र सिंह धोनी को ?

Teja
10 Nov 2022 3:44 PM GMT
आईसीसी टी20 विश्व कप का खिताब जीतना भारत के लिए फिर सपना रह गया। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों बुरी तरह से हार गई। इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हरा दिया। आखिरी बार महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2013 में आईसीसी टूर्नामेंट जीता था।
वहीं, टी20 विश्व कप में मिली शर्मनाक हार के बाद टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की याद लोगों को खूब आ रही है। दरअसल, धोनी की कप्तानी में ही टीम इंडिया ने आखिरी बार आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी तो टीम इंडिया ने 130 रनों के लक्ष्य को डिफेंड किया था। वहीं आज जब रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया 168 रनों को डिफेंड नहीं कर पाई।
धोनी की सफलताओं की बात करें तो भारत को सबसे पहले उन्होंने 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीताया था, इस खिताब को उठाए हुए 15 साल बीत गए हैं, मगर टीम इंडिया दूसरा खिताब अपने नाम करने में सफल नहीं रही।
वहीं इसके बाद उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने 2011 वर्ल्ड कप जीता। इस बात को भी 11 साल हो गए हैं, वहीं 2013 चैंपियंस ट्रॉफी के बाद भारत ने यह टूर्नामेंट भी कभी नहीं जीता है। आईसीसी इवेंट्स के अलावा धोनी की कप्तानी में भारत ने कई एशिया कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का गदा भी जीता, मगर उनके जाने के बाद भारत का दबदबा बहुराष्ट्रीय टूर्नामेंट में हलका रहा है।


जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।

Next Story