खेल

IPL के मैच में कब दिखेंगे हार्दिक पंड्या? सामने आया ये अपडेट

jantaserishta.com
24 Sept 2021 1:11 PM IST
IPL के मैच में कब दिखेंगे हार्दिक पंड्या? सामने आया ये अपडेट
x

अबु धाबी: मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या पूरी फिटनेस हासिल करके खेलने की स्थिति में पहुंचने के करीब हैं, लेकिन उनकी फ्रेंचाइजी टीम भारतीय टीम की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें मैदान में उतारने में जल्दबाजी नहीं दिखाएगी.

पिछले साल पीठ के ऑपरेशन के बाद पंड्या ने बमुश्किल गेंदबाजी की है. वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में लगातार दो मैचों में नहीं खेल पाए. गेंदबाजी कोच शेन बॉन्ड ने कहा कि यह ऑलराउंडर अच्छा अभ्यास कर रहा है. उन्हें टूर्नामेंट के आखिरी मैचों में अवसर मिल सकता है.
बॉन्ड ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ मैच के बाद कहा, 'हार्दिक भी रोहित की तरह अच्छा अभ्यास कर रहे हैं. वह खेलने की स्थिति में पहुंचने के करीब है. हम भारतीय टीम की जरूरतों के साथ अपनी टीम की जरूरतों में भी संतुलन बिठा रहे हैं.'
मुंबई इंडियंस को गुरुवार को केकेआर से 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी. इससे पहले उसे टूर्नामेंट की बहाली के बाद अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स से 20 रनों से पराजय का सामना करना पड़ा था.
बॉन्ड ने कहा, 'फ्रेंचाइजी एक चीज बहुत अच्छी तरह से कर रही है. उसकी निगाह न सिर्फ इस टूर्नामेंट को जीतने पर है, बल्कि वह इसके बाद होने वाले टी20 विश्व कप को भी ध्यान में रखकर भी अपने खिलाड़ियों के कार्यभार के बीच संतुलन बना रही है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story