खेल

जब फूटा विराट कोहली का गुस्सा, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
21 Oct 2022 4:10 PM IST
जब फूटा विराट कोहली का गुस्सा, सामने आया वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए बैटिंग प्रैक्टिस के दौरान विराट कोहली नेट्स के पीछे बैठे फैन्स के कमेंट्स से काफी खफा नजर आए। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली ने इन फैन्स को वॉर्निंग दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया को अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेलना है। विराट कोहली इस वीडियो में फैन्स को बड़े आराम से समझाते नजर आते हैं कि वह शोर ना करें, लेकिन इसके बाद भी जब फैन्स ुनहीं मानते तो विराट जिस तरह से गेंद को बल्ले से लुढकाते है, उसमें उनकी झुंझलाहट नजर आ जाती है।
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि विराट जैसे ही नेट्स पर शॉट लगाते हैं, फैन्स पीछे से चिल्लाते हैं, आउट ऑफ स्टेडियम और इसके बाद फैन्स हंसी-मजाक करते सुनाई देते हैं।
विराट इसके बाद पीछे मुड़ते हैं और कहते हैं, 'यार प्रैक्टिस के टाइम ना बोलो मत। डिस्ट्रैक्शन होती है।' जिस पर फैन्स जवाब में कहते हैं, ठीक है भाई, जब आप रिलैक्स होंगे तब बोलेंगे। भाई फिर किंग के लिए तो बोलेंगे हमारे वाले। किंग है वो इसलिए बोलेंगे। किंग तो एक ही है... इस तरह की आवाजें आप लगातार सुनेंगे इस वीडियो में।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story