खेल

जब महिला के गिलास पर जा गिरी बॉल, देखते रह गए लोग, फिर...

jantaserishta.com
11 Jun 2022 12:06 PM IST
जब महिला के गिलास पर जा गिरी बॉल, देखते रह गए लोग, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।



नई दिल्ली: इंग्लैंड और न्यूज़ीलैंड के बीच जारी टेस्ट मैच में गज़ब का रोमांच देखने को मिल रहा है. न्यूज़ीलैंड की टीम इस मैच में पहले बैटिंग कर रही है और उसका स्कोर 300 पार चला गया है. नॉटिंघम में हो रहे इस मैच में एक गजब का नज़ारा देखने को भी मिला. यहां बल्लेबाज ने ऐसा शॉट मारा कि बॉल सीधा स्टैंड्स में बैठी महिला के बीयर के पाइंट में जाकर गिरी.

दरअसल, न्यूजीलैंड की टीम ने 169 पर अपने चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद टॉम ब्लंडल और डिरेल मिचेल के बीच में जबरदस्त पार्टनरशिप हुई. जब टीम का स्कोर 210 पर चार विकेट था, उस वक्त एक गजब का सीन देखने को मिला.
इंग्लैंड के बॉलर जैक लीच की बॉल पर डिरेल मिचेल ने सिक्स मारा. बॉल सीधा स्टैंड्स में जाकर गिरी, लेकिन वहां पर एक महिला अपनी बीयर की पाइंट लेकर बैठी थी. बॉल सीधा उसमें ही जा गिरी. ये देखकर हर कोई हंसने लगा.
इंग्लैंड के फील्डर भी इशारा कर अंपायर को बता रहे थे कि महिला जो बीयर पी रही थी, बॉल उसी के गिलास में जाकर गिरी है. इसके बाद जब बॉल वापस आई, तब अंपायर ने उसे तौलिये से साफ किया. लेकिन इसका इंग्लैंड को ज़बरदस्त घाटा हुआ.
क्योंकि बॉल बीयर में जाने के बाद जो गिली हुई, तब उसे सूखा कर दिया गया था. लेकिन बॉल उसके बाद स्विंग नहीं हुई और अंपायर ने उसे बदलवाया भी नहीं. खास बात ये भी हुई कि इसके बाद न्यूजीलैंड का कोई विकेट भी नहीं गिरा.
दिन का खेल खत्म होने के बाद न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज डिवॉन कॉन्वे ने कहा कि हम भी हैरान थे कि किसी ने बॉल नहीं बदली, वो भी तब जब अभी कोविड के प्रोटोकॉल लागू हैं. दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड का स्कोर 318/4 रहा.




jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story