भारत

जब सिंगर अरिजीत सिंह ने छुए धोनी के पैर, वायरल हुई तस्वीर

jantaserishta.com
1 April 2023 12:55 PM IST
जब सिंगर अरिजीत सिंह ने छुए धोनी के पैर, वायरल हुई तस्वीर
x
मुंबई (आईएएनएस)| आईपीएल 2023 की शुरूआत हो चुका है, इसकी ओपनिंग सेरेमनी में अनोखा नजारा देखने को मिला, जब प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह ने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी ने पैर छुए। धोनी को भारत के बेस्ट कप्तानों में से एक माना जाता है, वहीं अरिजीत टॉप सिंगर्स में गिने जाते है।
अरिजीत अहमदाबाद में इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह में लाइव परफॉर्म कर रहे थे। उद्घाटन समारोह के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाड़ियों ने कलाकारों से मुलाकात की। जब धोनी और अरिजीत मिले, तो अरिजीत ने सम्मान जाहिर करते हुए धोनी के के पैर छुए, जिसके बाद धोनी ने उन्हें गले लगा लिया। इस पल ने कई फैंस का ध्यान खींचा। इस मुलाकात की फोटो तेजी से वायरल हो रही है।
विशेष रूप से, अरिजीत के साथ तमन्ना भाटिया और रश्मिका मंदाना ने भी इवेंट में परफॉर्म किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story