जब राहुल द्रविड़ ने टी-शर्ट को लेकर सुरेश रैना को फटकारा, रैना ने अपनी किताब में कई सीक्रेट का किया खुलासा

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना ने अपनी किताब 'बिलीव- व्हाट लाइफ एंड क्रिकेट टॉट मी' में ड्रेसिंग रूम के कई सीक्रेट का खुलासा किया है। रैना ने आत्मकथा में पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को लेकर भी दिलचस्प शेयर किया है। रैना ने बताया कि कैसे एक मर्तबा भारतीय दिग्गज ने कपड़ों की गलत च्वाइस पर उन्हें लताड़ा था। यह वाकया 2006 का है, जब रैना भारतीय टीम में नए थे। दरअसल, भारत, ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की टीम त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए मलेशिया में थीं, उस दौरान रैना ने 'FCUK' लिखी टी-शर्ट पहनी थी, जिसपर द्रविड़ ने उन्हें डांटा था। बता दें कि रैना ने 2005 में द्रविड़ की कप्तानी में डेब्यू किया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





