खेल

जब ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा #पनौती, ये है वजह

jantaserishta.com
25 Oct 2021 10:41 AM IST
जब ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा #पनौती, ये है वजह
x

दुबई: टी20 वर्ल्ड कप के अपने शुरुआती मुकाबले में भारत को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हरा दिया. रविवार को दुबई में हुए मुकाबले में भारतीय टीम 7 विकेट पर 151 रन ही बना पाई. जवाब में पाकिस्तान ने 18वें ओवर में बिना किसी नुकसान के निर्धारित लक्ष्य हासिल कर लिया.

पहली बार वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद भारतीय फैंस की नाराजगी साफ देखने को मिल रही है. भारत की हार के बाद तो ट्विटर पर #पनौती ट्रेंड करने लगा.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने सात विकेट पर 151 रन बनाए थे. कप्तान विराट कोहली ने 49 गेंदों पर 57 रनों की अच्छी पारी खेली. उनके अलावा ऋषभ पंत ने 39 रनों का अहम योगदान दिया. पाकिस्तान की ओर से शाहीन आफरीदी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. हसन अली को दो, जबकि हरीस रऊफ और शादाब खान को दो सफलताएं प्राप्त हुईं.
जवाब में पाकिस्तान ने 17.5 ओवरों में ही बगैर नुकसान के 152 रन बनाकर मैच जीत लिया. विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने 79 और कप्तान बाबर आजम ने 68 रनों की नाबाद पारियां खेलीं. पूरे पारी के दौरान भारतीय टीम के गेंदबाज एक विकेट लेने को तरस गए. मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती तो खासा महंगे साबित हुए.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story