खराब प्रदर्शन: जब इंटरनेशनल डेब्यू मैच में पहली ही गेंद पर आउट हुए एमएस धोनी, हुआ था कुछ यूं, देखें वीडियो

फाइल फोटो
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की उपलब्धियों की लिस्ट काफी लंबी है। धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाई हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप, 2011 वर्ल्ड कप और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। दुनिया के सबसे सफल कप्तानों में शुमार धोनी को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए लगभग एक साल हो गया है। धोनी ने अपने करियर का आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मैच में वे दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए थे। आपको जानकर हैरानी होगी कि धोनी इंटरनेशनल करियर के आखिरी मैच की तरह ही अपने डेब्यू मैच भी रन आउट ही हुए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





