खेल

CSK ने धोनी और जडेजा की फोटो से की छेड़छाड़ तो आ गया तूफान

Rajesh
28 Aug 2024 10:38 AM GMT
CSK ने धोनी और जडेजा की फोटो से की छेड़छाड़ तो आ गया तूफान
x

Spotrs.खेल: पांच बार की आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स की एक हरकत से इस समय सोशल मीडिया पर तूफान सा आ गया है। फ्रेंचाइजी ने अपने एक्स हैंडल पर महेंद्र सिंह धोनी और रवींद्र जडेजा की एक फोटो पोस्ट की जिसके बाद सीएसके की जमकर चर्चा हो रही है। इसका कारण ये है कि फ्रेंचाइजी ने धोनी और जडेजा की फोटो को एडिट कर पोस्ट किया है। सीएसके ने जो फोटो शेयर की है उसमें धोनी और जडेजा एक खेत में हैं। इस फोटो में ऐसा लग रहा है कि जडेजा ने सेल्फी ली है और उनके पीछे धोनी हैं, लेकिन हकीकत में ये ऐसा नहीं है। ये दो फोटो को मिलाकर बनाई गई फोटो है।

क्या है हकीकत
दरअसल, रवींद्र जडेजा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो पोस्ट की हैं। इन फोटो में वह किसी खेत में हैं। इसमें उनकी एक सेल्फी भी है। सीएसके ने इसी सेल्फी को लिया और एडिट करते हुए बैकग्राउंड में धोनी का फोटो डाल दिया। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने कैप्शन लिखा, "जरा सोचिए थाला और थालापति इस खेत में अगर एक साथ हों।"
इस फोटो को तुरंत ही धोनी के फैंस ने पकड़ लिया। कई लोग इसे लेकर पोस्ट कर रहे हैं और धोनी-जडेजा की दोस्ती को याद कर रहे हैं। इस फोटो की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।
चेन्नई में साथ
धोनी और जडेजा लंबे समय से चेन्नई सुपर किंग्स में साथ खेलते आ रहे हैं। धोनी ने जब साल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ दी थी तब जडेजा को उनकी जगह कप्तान बनाया गया था। जडेजा की कप्तानी में हालांकि टीम अच्छा नहीं कर पाई थी और बीच सीजन ही जडेजा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था।
Next Story