
x
Mumbai मुंबई। आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने तीसरी बार खिताब जीता। साल 1983 में भारत ने पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, तब कई क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में यह जीत अमिट छाप छोड़ गई थी। उस ऐतिहासिक जीत में शामिल थे कई ऐसे खिलाड़ी, जिनकी कहानियां आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। इस फिल्मी सफर में अब एक ऐसा नाम जुड़ गया है, जो अपने क्रिकेटर पिता के साथ जुड़े होने के बावजूद भी खुद कभी मैच नहीं खेले, लेकिन एक फिल्म में उनका किरदार बेहतरीन तरीके से निभाया। हम बात कर रहे हैं चिराग पाटिल की, जिन्होंने फिल्म '83' में अपने पिता संदीप पाटिल का किरदार निभाया था।
चिराग पाटिल का जन्म 10 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ। उनके पिता संदीप पाटिल भारतीय क्रिकेट के जाने-माने नाम हैं। बचपन से ही चिराग क्रिकेट के माहौल में बड़े हुए, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने अलग रास्ते को चुना। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद बीएससी हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की, लेकिन किस्मत ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लाकर खड़ा कर दिया।
चिराग ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2011 में मराठी फिल्म 'राडा रॉक्स' से की। इसके बाद उन्होंने देव आनंद की फिल्म 'चार्जशीट' में बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी फिल्मों की लिस्ट में कई छोटे और बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्होंने मराठी फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई और अभिनय की क्षमता से दर्शकों को हैरान कर दिया।
चिराग का करियर सबसे ज्यादा चर्चा में तब आया, जब वह फिल्म '83' का हिस्सा बने। इस फिल्म में उन्होंने अपने पिता संदीप पाटिल का किरदार निभाया। यह बात दर्शकों और फैंस के लिए बेहद रोचक थी। खुद कभी पेशेवर क्रिकेट न खेलने वाले चिराग ने अपने पिता की भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था। यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण भी था क्योंकि असली क्रिकेट खिलाड़ियों का रोल निभाना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने पूरी मेहनत और तैयारी के साथ यह किरदार निभाया।
चिराग अभिनेता होने के साथ-साथ बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने 'आरसीएसपी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स' की स्थापना की और कर्जत में 'द फार्महाउस' नामक एक बुटीक लेकफ्रंट रिसॉर्ट भी चलाते हैं।
Tagsचिराग पाटिलसंदीप पाटिलक्रिकेटफिल्म 83टी20 वर्ल्ड कप 2026बॉलीवुडमराठी फिल्महॉस्पिटैलिटीद फार्महाउसजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





