खेल

चिराग पाटिल ने जब पिता के किरदार के लिए पहली बार थामा बल्ला, स्क्रीन पर चमक उठे थे अभिनेता

jantaserishta.com
10 March 2026 8:12 AM IST
चिराग पाटिल ने जब पिता के किरदार के लिए पहली बार थामा बल्ला, स्क्रीन पर चमक उठे थे अभिनेता
x
मुंबई: आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत ने तीसरी बार खिताब जीता। साल 1983 में भारत ने पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, तब कई क्रिकेट प्रेमियों के दिलों में यह जीत अमिट छाप छोड़ गई थी। उस ऐतिहासिक जीत में शामिल थे कई ऐसे खिलाड़ी, जिनकी कहानियां आज भी लोगों को प्रेरित करती हैं। इस फिल्मी सफर में अब एक ऐसा नाम जुड़ गया है, जो अपने क्रिकेटर पिता के साथ जुड़े होने के बावजूद भी खुद कभी मैच नहीं खेले, लेकिन एक फिल्म में उनका किरदार बेहतरीन तरीके से निभाया। हम बात कर रहे हैं चिराग पाटिल की, जिन्होंने फिल्म '83' में अपने पिता संदीप पाटिल का किरदार निभाया था।
चिराग पाटिल का जन्म 10 मार्च 1987 को मुंबई में हुआ। उनके पिता संदीप पाटिल भारतीय क्रिकेट के जाने-माने नाम हैं। बचपन से ही चिराग क्रिकेट के माहौल में बड़े हुए, लेकिन उन्होंने हमेशा अपने अलग रास्ते को चुना। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद बीएससी हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट की डिग्री हासिल की, लेकिन किस्मत ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में लाकर खड़ा कर दिया।
चिराग ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2011 में मराठी फिल्म 'राडा रॉक्स' से की। इसके बाद उन्होंने देव आनंद की फिल्म 'चार्जशीट' में बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी फिल्मों की लिस्ट में कई छोटे और बड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं। उन्होंने मराठी फिल्मों में भी अपनी पहचान बनाई और अभिनय की क्षमता से दर्शकों को हैरान कर दिया।
चिराग का करियर सबसे ज्यादा चर्चा में तब आया, जब वह फिल्म '83' का हिस्सा बने। इस फिल्म में उन्होंने अपने पिता संदीप पाटिल का किरदार निभाया। यह बात दर्शकों और फैंस के लिए बेहद रोचक थी। खुद कभी पेशेवर क्रिकेट न खेलने वाले चिराग ने अपने पिता की भूमिका निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि फिल्म का हिस्सा बनना उनके लिए सपने के सच होने जैसा था। यह उनके लिए चुनौतीपूर्ण भी था क्योंकि असली क्रिकेट खिलाड़ियों का रोल निभाना आसान नहीं होता, लेकिन उन्होंने पूरी मेहनत और तैयारी के साथ यह किरदार निभाया।
चिराग अभिनेता होने के साथ-साथ बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने 'आरसीएसपी होटल्स एंड रिसॉर्ट्स' की स्थापना की और कर्जत में 'द फार्महाउस' नामक एक बुटीक लेकफ्रंट रिसॉर्ट भी चलाते हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story