खेल

वनडे में रोहित और विराट का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रिकॉर्ड है?

jantaserishta.com
26 Nov 2025 10:55 AM IST
वनडे में रोहित और विराट का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रिकॉर्ड है?
x
नई दिल्ली: भारत और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज होने वाली है। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम के दो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज का हिस्सा हैं। रोहित और विराट की मौजूदगी ने सीरीज के रोमांच को बढ़ा दिया है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन रहा था। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप रहने के बाद दूसरे वनडे में अर्धशतक और तीसरे वनडे में शतक लगाया था। विराट पहले दो वनडे में खाता खोलने में कामयाब नहीं रहे थे, लेकिन तीसरे वनडे में बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए न सिर्फ फॉर्म में वापसी की बल्कि रोहित के साथ मिलकर भारत को बड़ी जीत भी उन्होंने दिलायी थी।
आइए जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में रोहित और विराट के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं। रोहित शर्मा ने 2007 से 2023 के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 मैचों की 25 पारियों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 806 रन बनाए हैं। रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 150 है।
विराट कोहली ने 2010 से 2023 के बीच 31 मैचों की 29 पारियों में 5 शतक और 8 अर्धशतकों की मदद से 1,504 रन बनाए हैं। उनका औसत 65.39 है। विराट का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 160 रन है। रोहित और विराट सिर्फ वनडे फॉर्मेट खेलते हैं। विराट वनडे सीरीज में भाग लेने के लिए लंदन से लौट आए हैं।
तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच रांची में, पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में, दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में, और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में इंजर्ड शुभमन गिल की जगह केएल राहुल टीम इंडिया के कप्तान हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story