ये क्या! क्रिकेटर रोहित शर्मा पर लगा 'चोरी' जैसा गंभीर आरोप, देखें ये वीडियो

भारत ने सोमवार को खेले गए अपने पहले टी20 वर्ल्ड कप प्रैक्टिस मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से धूल चटाकर धमाकेदार अंदाज में अपने मिशन की शुरुआत की। हालांकि इस मैच में टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर नहीं आए। रोहित के अब बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले दूसरे अभ्यास मैच में खेलने की उम्मीद है। इसके बाद वह 24 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में पारी का आगाज करेंगे। रोहित पर टीम को धमाकेदार शुरुआत देने का दबाव होगा। हालांकि उससे पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने रोहित पर चोरी का एक गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि ये आरोप हकीकत में चोरी वाला आरोप नहीं है। ये केवल रोहित के उस सोशल मीडिया पोस्ट पर वॉर्नर का रिएक्शन है, जो रोहित शर्मा ने पोस्ट किया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





