खेल

क्या होगा अगर मैं गिर गया?...जानें विराट कोहली ने क्यों कहा ऐसा

jantaserishta.com
16 July 2022 3:42 PM IST
क्या होगा अगर मैं गिर गया?...जानें विराट कोहली ने क्यों कहा ऐसा
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर में होने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे से पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली की काफी आलोचना हो रही है। इन आलोचनाओं के बीच उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ कैप्शन में ऐसा कुछ लिखा है, जोकि यह दर्शाता है कि वह अभी भी अपनी प्रक्रिया पर भरोसा कर रहे हैं। कप्तान रोहित शर्मा ने हाल में कोहली के फॉर्म को डिफेंड करते हुए कहा था कि उन्हें बस एक अच्छी सपोर्ट सिस्टम की जरूरत है।

पूर्व कप्तान कोहली ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'क्या होगा अगर मैं गिर गया? ओह, लेकिन डॉर्लिंग, क्या हुआ अगर तुम उड़ गए।' कोहली का फॉर्म फैन्स और एक्सपर्ट्स दोनों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान जहां एक्सपर्ट्स उन्हें आराम देने की वकालत कर रहे थे, वहीं अब चुनिंदा सीरीज के लिए कोहली की आलोचना हो रही है। इरफान पठान और वेंकटेश अय्यर जैसे पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने कहा है कि आराम करते हुए कोई भी फॉर्म में वापस नहीं आता है।
इंग्लैंड दौरे पर भी कोहली का बल्ला खामोश दिख रहा है। इस दौरे पर उन्होंने अब तक 11, 20, 1, 11 और 16 रन बनाए हैं। कोहली तीसरे वनडे में एक्शन में दिखाई दे सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्हें आराम दिया गया है। इसके बाद अब वह एशिया कप 2022 में ही नजर आने वाले हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story