
x
SPORTS स्पोर्ट्स: वेस्ट दिल्ली लायंस ने दिल्ली प्रीमियर लीग 2025 (डीपीएल) के फाइनल में जगह बना ली है। शनिवार को इस टीम ने क्वालीफायर-2 में ईस्ट दिल्ली राइडर्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। खिताबी मुकाबले में 31 अगस्त को वेस्ट दिल्ली लायंस का सामना सेंट्रल दिल्ली किंग्स से होगा। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए क्वालीफायर-2 में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने आठ विकेट खोकर 139 रन बनाए। टीम को महज 9 रन पर हार्दिक शर्मा के रूप में बड़ा झटका लगा। हार्दिक महज 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे। यहां से अर्पित राणा ने सुजल सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 40 रन जुटाए।
सुजल 18 गेंदों में इतने ही रन बनाकर आउट हुए, जबकि अर्पित राणा ने 38 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 50 रन की पारी खेली। इनके अलावा रौनक वाघेला ने 17 गेंदों में नाबाद 24 रन बनाए। विपक्षी टीम की ओर से मनन भारद्वाज ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके, जबकि अनिरुद्ध चौधरी और तिशांत डाबला ने दो-दो विकेट निकाले। इसके जवाब में वेस्ट दिल्ली लायंस ने 17.3 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। टीम को 16 के स्कोर पर अंकित कुमार (2) के रूप में झटका लगा। इसके बाद कृष यादव 37 रन का योगदान देकर पवेलियन लौट गए।
वेस्ट दिल्ली लायंस 7.5 ओवरों के खेल तक 2 विकेट गंवाकर 55 रन बना चुकी थी। यहां से आयुष दोसेजा ने कप्तान नितीश राणा के साथ 86 रन की अटूट साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। आयुष ने 49 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों की मदद से नाबाद 54 रन बनाए, जबकि राणा ने 26 गेंदों में 45 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे।
Tagsवेस्ट दिल्ली लायंसडीपीएल 2025फाइनलईस्ट दिल्ली राइडर्ससेंट्रल दिल्ली किंग्सक्वालीफायर-2आयुष दोसेजानितीश राणाअर्पित राणासुजल सिंहरौनक वाघेलामनन भारद्वाजअनिरुद्ध चौधरीतिशांत डाबलाअरुण जेटली स्टेडियमक्रिकेट न्यूज़दिल्ली प्रीमियर लीगजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





