खेल

वेलिंगटन टेस्ट: वेस्टइंडीज की पहली पारी 205 रन पर सिमटी, ब्लेयर टिकनर ने 4 विकेट लिए

jantaserishta.com
10 Dec 2025 11:52 AM IST
वेलिंगटन टेस्ट: वेस्टइंडीज की पहली पारी 205 रन पर सिमटी, ब्लेयर टिकनर ने 4 विकेट लिए
x
वेलिंगटन: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट बुधवार से वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में शुरू हुआ। पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की पहली पारी 205 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड के लिए ब्लेयर टिकनर ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। वेस्टइंडीज को जॉन कैंपबेल और ब्रैंडन किंग ने अच्छी शुरुआत दी थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 66 रन जोड़े। कैंपबेल 44 और किंग 33 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज को मजबूत शुरुआत का फायदा नहीं हुआ। मध्यक्रम के बल्लेबाज क्रीज पर जमने के बावजूद बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। इस वजह से पूरी टीम 75 ओवर में 205 रन पर सिमट गई।
पिछले मैच में शतक लगाने वाले शाई होप ने 48 रन बनाए, जबकि कप्तान रोस्टन चेज 29 रन बनाकर आउट हुए। दोहरा शतक लगाकर पिछले मैच को ड्रा कराने वाले जस्टिन ग्रिव्स 13 रन बनाकर आउट हुए। चार बल्लेबाज खाता नहीं खोल सके। विकेटकीपर टेवलिन इमलेच ने 16 रन बनाए।
पिछले मैच में इंजर्ड हुए मैट हेनरी इस मैच का हिस्सा नहीं हैं। ब्लेयर टिकनर ने उनकी गैरमौजूदगी में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए प्रमुख गेंदबाज की भूमिका निभाई। टिकनर ने 16 ओवर में 32 रन देकर 4 विकेट लिए। इसके अलावा माइकल रे ने 3 विकेट लिए। जैकब डफी और ग्लेन फिलिप्स ने 1-1 विकेट लिए।
ऑल-राउंडर ग्लेन फिलिप्स ने इंजरी से रिकवर करते हुए लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी की थी। फिलिप्स ने पिछले सीजन में हैमिल्टन में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेले थे। उसके बाद वह पहली बार खेल रहे हैं। फिलिप्स कमर की चोट के कारण बाहर थे। न्यूजीलैंड के लिए वापसी से पहले उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में अपनी फॉर्म और फिटनेस साबित की। फिलिप्स की वापसी से कीवी टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी में गहराई आई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story