खेल
भारत के खिलाफ मैच को हम सामान्य मैच की तरह लेंगे: साहिबजादा फरहान
jantaserishta.com
11 Feb 2026 11:17 AM IST

x
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने नीदरलैंड और यूएसए के खिलाफ अपने शुरुआती ग्रुप स्टेज के मैच जीत लिए हैं। पाकिस्तान का अगला मुकाबला 15 फरवरी को भारत के साथ कोलंबो में होना है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर अतिरिक्त दबाव रहता है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने किसी दबाव से इनकार किया है।
यूएसए के खिलाफ जीत के बाद फरहान ने कहा, "जब आप दो लगातार मैच जीतते हैं, तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। आने वाला मैच कोई बड़ी बात नहीं है, हम उनके खिलाफ पहली बार नहीं खेल रहे हैं। पहले भी खेल चुके हैं। इस बार उनके खिलाफ हम अलग माइंडसेट के साथ खेलेंगे।"
उन्होंने कहा, "आपने हमें पहले मुश्किल हालातों में और संघर्ष करते हुए देखा है, लेकिन अब शादाब और नवाज रन बना रहे हैं। इसलिए उम्मीद है कि हमारा उनके खिलाफ मैच रोमांचक होगा और आप सभी को आनंद आएगा।"
भारत और पाकिस्तान के बीच कुछ वर्षों में हुए मैच एकतरफा रहे हैं और भारत ने आसानी से जीत हासिल की है। इस सवाल पर फरहान ने कहा कि मुझे लगता है कि एशिया कप के दौरान हमारा मैच एकतरफा नहीं था। हम आखिर तक खेले और लड़े। उम्मीद है कि इस बार हम शानदार खेल दिखाएंगे।
फरहान ने कहा, "मुझे लगता है कि जब आप रन बनाते हैं तो आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। पिछली दो पारियों के बाद मेरा आत्मविश्वास भी बढ़ा है। भारत के खिलाफ मैच को हम एक सामान्य मैच की तरह लेंगे और रविवार के मैच में शांत मन से खेलने के लिए तैयार हैं।"
साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान की ओपनिंग बल्लेबाजी को मजबूती दी है। नीदरलैंड के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने 31 गेंद पर 47 रन बनाए थे। वहीं अमेरिका के खिलाफ 41 गेंद पर 73 रन की पारी खेलकर प्लेयर ऑफ द मैच रहे थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





